30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत की हार, गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी भी फ्लॉप

NZ vs IND 4th T20: पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 6:11 PM IST

NZ vs IND

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड को मिली जीत (Photo - @BLACKCAPS)

भारत (India) बनाम न्यूज़ीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज़ के चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को रन से हरा दिया है। इस सीरीज़ में यह भारत की पहली हार है। भारत पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाते हुए भारत को 260 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी भी फ्लॉप

इस मैच में गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी भी फ्लॉप रही। मयंक यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट ज़रूर झटके, लेकिन इस दौरान उन्होंने 48 रन लुटाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट झटका। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट झटका। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 1 विकेट झटका, लेकिन इस दौरान 43 रन लुटाए। नमन धीर ने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 16 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 1 विकेट झटका, लेकिन वह सबसे महंगे रहे और उन्होंने 64 रन खर्च किए।

भारत के टॉप ऑर्डर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली। संजू सैमसन 2 गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा इस मैच में 15 गेंद पर सिर्फ 27 रन ही बना सके। चोट के कारण दो मैच नहीं खेलने के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन ने 3 गेंद खेली, लेकिन वह बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश कुमार रेड्डी 10 गेंद पर 21 रन ही बना सके। नमन धीर 13 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 35 गेंद खेलते हुए 35 रन बनाए।

7 साल बाद घरेलू मैदान पर भारत को हराया

न्यूज़ीलैंड ने आज 7 साल बाद घरेलू मैदान पर भारत को टी20 मैच में हराया। इससे पहले आखिरी बार 10 फरवरी, 2019 को न्यूज़ीलैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर खेले गए टी20 मैच में 4 रन से हराया था।