क्रिकेट

9 साल बाद नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाई जगह, ओमान ने भी किया क्वालीफ़ाई

नेपाल और ओमान ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है। दोनों टीमों ने एशिया क्वालीफ़ायर के फ़ाइनल में पहुंचकर यह मुकाम हासिल किया। जहां ओमान ने बहरीन को 10 विकेट से मात दी, वहीं नेपाल ने यूएई को आठ विकेट से हराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2023, 3:18 PM IST
nepal_and_oman.png

Nepal and Oman qualify for T20 World Cup 2024: अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए नेपाल ने क्वालीफ़ाई कर लिया है। टीम 9 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएगी। इससे पहले नेपाल क्रिकेट टीम ने 2014 में क्वालीफाई किया था।

एशिया क्वालीफायर के सेमीफाइनल में नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 8 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई। नेपाल के आलवा ओमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफ़ाई किया है। दूसरे सेमीफाइनल मुक़ाबले में ओमान ने बहरीन को 10 विकेट से मात दी और एशिया क्वालीफायर के फ़ाइनल में जगह बनाई।

यह नेपाल का दूसरा तो ओमान का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा। जहां नेपाल ने 2014 वहीं ओमान ने 2016 और 2021 टी20 वर्ल्ड कप खेला था। वेस्टइंडीज़ और यूएसए में अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब 18 टीमों ने क्वालीफ़ाई कर लिया है। बाक़ी बची दो टीमों का निर्धारण अफ़्रीका क्वालीफ़ायर से होगा।

ये टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 18 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका होस्ट है। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इग्लैंड, नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल और ओमान क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा दो टीमें दो टीमें और क्वालीफाई करेंगी। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें उतरेंगी और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।

Updated on:
3 Nov 2023, 3:18 PM IST
Published on: