क्रिकेट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

Ness Wadia backs January window for IPL: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने जनवरी में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का प्रस्‍ताव दिया था। जिसका समर्थन केकेआर की को-ऑनर जूही चावला ने भी किया। अब पंजाब किंग्‍स के को-ऑनर नूस वाडिया ने भी जूही चावला के सुर में सुर मिलाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 9:23 AM IST
IPL 2027
IPL 2027 Mini Auction: AI Creative

Ness Wadia backs January window for IPL: इंडियन प्रीमियर लीग को जनवरी विंडो में कराने का समर्थन करने वालों की लिस्‍ट अब लंबी होती जा रही है। इस लिस्‍ट में नेस वाडिया का नाम भी जुड़ गया है। हार्दिक पंड्या-अर्शदीप सिंह ट्रेड पर बात करते हुए पंजाब किंग्स के को-ओनर ने लीग के लिए जल्दी विंडो के बारे में भी बात की। यह एक ऐसा आइडिया है, जिसका कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनर जूही चावला ने भी समर्थन किया था। हालांकि यह प्रस्ताव सबसे पहले आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने रखा था।

'जनवरी में कराना आइडियल होगा'

क्रिकबज से बातचीत में वाडिया ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे पहले हमें ज्‍यादा मैच (94 गेम) कराने होंगे। अगर इसका मतलब विंडो बदलना है, तो और भी अच्छा होगा, क्योंकि आप जानते हैं कि आज के मौसम को देखते हुए बारिश होती है और फिर बहुत गर्मी हो जाती है। इसे जनवरी में कराना आइडियल होगा।

उन्होंने आगे कहा कि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल शेड्यूल को भी ध्यान में रखना चाहिए, लेकिन असल में उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें भारत और दूसरे देशों के घरेलू कैलेंडर के साथ-साथ इंटरनेशनल कैलेंडर को भी देखना होगा और फिर उस नजरिए से उसका अंदाजा लगाना होगा। लेकिन, मुझे लगता है कि कॉन्सेप्ट के हिसाब से यह एक अच्छा आइडिया है।

जूही चावला ने खुलकर किया कॉन्सेप्ट का सपोर्ट

बता दें कि ललित मोदी के बाद जूही चावला ने इस कॉन्सेप्ट का खुलकर सपोर्ट किया था। उन्‍होंने कहा था कि आईपीएल को अब क्रिकेट कैलेंडर में अपनी जगह बनाने की जरूरत नहीं है। इसने इसे प्रभावित करने का अधिकार हासिल कर लिया है, तो फिर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट इतनी ज्‍यादा गर्मी में क्यों खेला जाए? अगर कैलेंडर पर फिर से विचार किया जा रहा है, तो अप्रैल-मई के बजाय जनवरी में क्यों नहीं? जूही ने एक्‍स पर लिखा कि बेहतर हालात। बेहतर क्रिकेट। कुल मिलाकर सभी के लिए एक बेहतर अनुभव! आईपीएल बदल गया है। शायद इसका कैलेंडर भी अब बदल जाना चाहिए।

जानें क्‍या कहा था ललित मोदी ने

यह आइडिया सबसे पहले ललित मोदी ने दिया था, जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जनवरी की विंडो की तलाश कर रहे हैं। उन्‍होंने हाल ही में क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराते हुए कहा कि मेरा नजरिया यह है कि हमें अक्टूबर से अप्रैल के आखिर तक का सबसे अच्छा विंडो पहचानना चाहिए। जनवरी उस रेंज में एक ठोस शुरुआती प्रपोजल है। मोदी ने कहा था कि मैं सात महीने तक बिना रुके सिर्फ आईपीएल क्रिकेट की मांग नहीं कर रहा हूं। हमें असल फिक्स्चर, वेन्यू, ट्रैवल की जरूरतों और प्लेयर कमिटमेंट्स पर बैठकर सीजन को ठीक से डिजाइन करना होगा।