क्रिकेट

Rohit Sharma Networth in Rupees: जानें कितनी संपत्ति के मालिक है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा एक दिग्गज बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट में बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए है। इस आर्टिकल मे हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोहित शर्मा कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2022, 6:53 PM IST
Rohit Sharma
Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था लेकिन शुरू में वह एक गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन उनके कोच ने उन्हें सलाह दी कि आप बल्लेबाजी पर ध्यान दें और आज क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से शादी की और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है जिसका नाम समायरा शर्मा है। रोहित शर्मा की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 24 मिलियन डॉलर है, जिसे रुपयों में आंका जाए तो लगभग 180 करोड होती है। इसके अलावा रोहित शर्मा अन्य तरीकों से भी पैसा कमाते हैं, आइए आपको बताते हैं

1) बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट

रोहित शर्मा का बीसीसीआई (BCCI) से वार्षिक अनुबंध है और वह बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस के प्लेयर हैं। रोहित शर्मा को सालाना 7 करोड रुपए की सैलरी मिलती है। इसके अलावा जो भी खिलाड़ी ए प्लस का कैटेगिरी में होता है उसे 15 लाख रुपए प्रति टेस्ट मैच, छह लाख रुपए प्रति वनडे और 3 लाख रुपए प्रति T20 मैच फीस बीसीसीआई से मिलती है।

2) विज्ञापन से कमाई

रोहित शर्मा बहुत से ब्रांड को एंडोर्स करते हैं और कई ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने जहां मुंबई इंडियंस की तरफ से जियो और वीडियो वीडियोकॉन d2h से करार कर रखा है। वही व्यक्तिगत स्तर पर उन्होंने मैगी, निशान, एडिडास, नेस्ले, एनर्जी ड्रिंक, ओप्पो जैसे कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडस के साथ भी करार किया हुआ है। इन सब से उन्हें सालाना 7 करोड रुपए की कमाई हो जाती है।

IMAGE CREDIT: DNA

3) अन्य जरिए से कमाई

बीसीसीआई के अलावा रोहित शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट है। जिसके तहत उन्हें सालाना 15 करोड़ मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी देती है। इसके अलावा उन्हें प्रत्येक शतक लगाने पर बीसीसीआई की तरफ से बोनस भी दिया जाता है।

इसके अलावा रोहित शर्मा का मुंबई के आहूजा टावर के 29 वें फ्लोर पर 6000 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट है। इस घर की कीमत लगभग 30 करोड़ है। वही रोहित शर्मा के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास स्कोडा लॉरा, टोयोटा फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू X3 है। इसके अलावा रोहित के पास एक ब्लू कलर की लैंबॉर्गिनी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस लगभग 3 करोड रुपए की है।


IMAGE CREDIT: DNA
Updated on:
19 Aug 2022, 6:53 PM IST
Published on: