क्रिकेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट में हुआ नए सितारे डेवोन कॉन्वे का जन्म, तूफानी अंदाज में खेली 261 रन की पारी

इस खिलाड़ी ने प्रथम श्रेणी मैच में नाबाद 261 रन की पारी खेली। इस दौरान 174 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से हासिल किए।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 9:35 PM IST
Devon Conway

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक नए सितारे का जन्म हुआ है। वह भी ऐसा, जो तेज गति से लंबी पारी भी खेलने में सक्षम है और चौके-छक्के ऐसे मारता है, जैसे युवराज और सहवाग मारा करते थे। आक्रमक शैली में लंबी पारियां खेलने वाले बल्लेबाज का का नाम डेवोन कॉन्वे। इन्होंने न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में वेलिंगटन फायरबर्ड्स की टीम की तरफ से नाबाद 261 रन ठोक डाले। इसके लिए उन्होंने महज 299 गेंदें ली और इस दौरान 174 रन तो सिर्फ बाउंड्री से हासिल की। अपनी इस पारी में कोन्वे ने 36 चौकों और पांच छक्के लगाए। यह कारनामा उन्होंने अपनी टीम के दूसरे दौर के मैच में केंटरबरी के खिलाफ किया।

दक्षिण अफ्रीकी मूल का है यह बल्लेबाज

डेवोन कॉन्वे मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ है। शादी के बाद वह और उनकी पत्नी किम जोहानिसबर्ग से वेलिंगटन आकर बस गए। वह दो साल से न्यूजीलैंड में हैं और वहां के घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। वह सितंबर 2020 में न्यूजीलैंड की ओर से क्रिकेट खेलने की पात्रता हासिल कर लेंगे। न्यजीलैंड में वहां की नागरिकता हासिल कर राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए यह आवश्यक शर्त यह है कि कोई खिलाड़ी तीन साल तक न्यूजीलैंड में रहकर किसी दूसरे देश की टीम की तरफ से न खेले। इस लिहाज से अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए वह न्यूजीलैंड टीम में शामिल होने के बड़े दावेदार के तौर पर देखे जा रहे हैं।

पिछले सत्र में में भी बनाया था सबसे ज्यादा रन

28 साल कॉन्वे न्यूजीलैंड की घरेलू टीम वेलिंगटन फायरबर्ड्स की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलते हैं और खूब रन बरसा रहे हैं। पिछले साल उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। वह प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में ही 82.37 की औसत से सबसे ज्यादा 659 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक भी था। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल भी नाबाद दोहरा शतक जड़ा था। पिछले सीजन में 203 रन पर नाबाद रहे थे।

Updated on:
29 Oct 2019, 9:35 PM IST
Published on: