क्रिकेट

न्यूयॉर्क में लगातार तीन पारियों में टीम 100 के अंदर सिमटी, क्या लो स्कोरिंग ही रहेगा भारत पाक मुक़ाबला?

इस मैदान में खेली गईं पिछले चार पारियों में यह लगातार तीसरी बार था जब टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इससे पहले श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में श्रीलंकाई टीम 77 रन पर ढेर हो गई थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इसे चेज किया था।
2 min read
Feature image

India vs Pakistan, New York Stadium Pitch: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अबतक 9 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से दो मुक़ाबले न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हैं। इस मैदान में ड्रॉप इन पिच का उपयोग किया जा रहा है। यह पिच गेंदबाजों को कभी ज्यादा उछाल देती है और कभी गेंद धीमी हो जाती है। पिच की अप्रत्याशित प्रकृति से खिलाड़ी परेशान हैं।

भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को खेले गए मुक़ाबले में आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। इस मैदान में खेली गईं पिछले चार पारियों में यह लगातार तीसरी बार था जब टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इससे पहले श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में श्रीलंकाई टीम 77 रन पर ढेर हो गई थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इसे चेज किया था। अब आयरलैंड की टीम भी इस फहरिस्त में शामिल हो गई है।

नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की अप्रत्याशित प्रकृति और असमतल उछाल से बल्लेबाज परेशान हैं। इससे चोटिल होने का भी खतरा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ हाथ में गेंद लगने की वजह से रिटायर हर्ट हो गए थे। वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कई बार चोटिल हुए थे।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई वोल्टेज मुक़ाबला भी लो स्कोरिंग होगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत पाक मैच में ऐसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर एक भी मैच नहीं हुआ है। ऐसे में वह पिच कैसा बर्ताव करेगी यह कोई नहीं जनता। दोनों टीमों के पास वर्ल्ड क्लास पेस अटैक है। ऐसे में मुक़ाबले कांटे का होगा। बता दें टी20 वर्ल्ड कप के 14 मुक़ाबले अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डालास में खेले जाएंगे।

Updated on:
06 Jun 2024 03:32 pm
Published on:
06 Jun 2024 03:32 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी से लेकर हर्ष दुबे तक को पहले टी20 में जगह, तो रिंकू सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग XI

IND vs ZIM T20: लगातार हार के बाद वापसी को बेताब टीम इंडिया, लेकिन जिम्बाब्वे के ये 2 घातक गेंदबाज बन सकते हैं बड़ा खतरा

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान

Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 155 पर चार विकेट गवाए, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल