क्रिकेट

ट्राई T20i सीरीज फाइनल के आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बना सकी साउथ अफ्रीका, हेनरी ने आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जिताया खिताब

New Zealand vs South Africa Final: न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हरारे में खेले गए त्रिकोणीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज के फाइनल में कीवी टीम ने महज 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है। आखिरी ओवर में अफ्रीका को महज 7 रन की दरकार थी, लेकिन वह 3 रन ही बना सकी।
2 min read
Jul 27, 2025
New Zealand vs South Africa Final: ट्राई सीरीज के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद ट्रॉफी के साथ विजेता न्‍यूजीलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

New Zealand vs South Africa Tri Series Final: त्रिकोणीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज के फाइनल में न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को महज 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है। ट्राई सीरीज का ये रोमांचक मुकाबला हरारे में खेला गया। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को महज 7 रन की दरकार थी और छह विकेट हाथ में थे। कीवी कप्तान सेंटनर ने गेंद मैट हेनरी को सौंपी। हेनरी ने आखिरी ओवर में मात्र 3 रन दिए और 2 विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।

न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन 

फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। कीवी टीम के लिए डेवन कोनवे ने 31 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 47 और रचिन रवींद्र ने 27 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनर टिम सिफर्ट ने 30 रन बनाए। दक्षिण के लिए लुंगी एंगिडी ने 2, नांद्रे बर्गर, मफाका और मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए।

177 रन ही बना सकी साउथ अफ्रीका

181 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पाने उतरी दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी और उसके पास 6 विकेट शेष थे। कीवी कप्तान सेंटनर ने गेंद मैट हेनरी को सौंपी। हेनरी ने आखिरी ओवर में मात्र 3 रन दिए और 2 विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।

मैट हेनरी बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस हार ने दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से उन सभी बड़ी मैचों की याद दिलाई, जिसमें वे बेहद करीब आकर हारे थे। आज की क्रिकेट में एक ओवर में 7 रन कुछ नहीं होते। लेकिन, हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए यह असंभव कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रीटोरियस ने 51 और रेजा हेंड्रिक्स ने 37 रन बनाए। हेनरी ने 2, जैकब डफी, जेकेरी, मिल्ने, ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिए। मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Updated on:
27 Jul 2025 07:30 am
Published on:
27 Jul 2025 07:30 am