26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: ‘पहले वैभव सूर्यवंशी, अब यशस्वी जायसवाल…’, BCCI पर भड़के संजय मांजरेकर, खिलाड़ियों को बिगाड़ने का लगाया आरोप

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के विवाद के बाद ICC ने दोनों पर जुर्माना लगाया। इस मामले पर संजय मांजरेकर ने BCCI और ICC की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi and sanjay manjrekar

वैभव सूर्यवंशी और संजय मांजरेकर (फोटो- IANS)

Sanjay Manjrekar on Jaiswal Punishment: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच विवाद की वजह से ICC ने दोनों पर 25% का जुर्माना लगाया था। इससे पहले जब श्रीलंका ए और भारत ए के बीच दो खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से बुरी तरह झड़प हुई थी, जिसकी वजह से उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। हालांकि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने दोनों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है और BCCI पर खिलाड़ियों को छूट देने का आरोप भी लगाया है।

जायसवाल की हुई थी असिथा से भिड़ंत

उस मामले में भी वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद वापस लौटकर श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े थे और टेस्ट सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट होने के बाद वापस आए और फर्नांडो से भिड़ गए। हालांकि, ICC ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया और मैच फीस का 25% जुर्माना तो लगा है, साथ में एक डिमैरिट पॉइंट भी दिया गया। सूर्यवंशी के खिलाफ भी सिर्फ मैच फीस का जुर्माना लगा था। जिसकी वजह से संजय मांजरेकर ने BCCI और ICC पर अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर आज सुबह एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हाल ही में भारत ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और अब भारत के लिए खेलते हुए जायसवाल, अगर आप ऐसे बर्ताव के लिए बच निकलने देंगे, तो आप उन्हें ही इस तरह के बर्ताव को दोहराने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि यह खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अच्छा नहीं।

सूर्यवंशी ने दिया था श्रीलंकाई खिलाड़ी धक्का

आपको बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका A के खिलाफ डांबुला में खेले गए एक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका के एक खिलाड़ी से झड़प हो गई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। जीत का जश्न मना रहे श्रीलंकाई खिलाड़ी को सूर्यवंशी ने कुछ कहा और बाद में एक खिलाड़ी को धक्का तक दे दिया। इसके बाद से सूर्यवंशी पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगा था।

यह दोनों खिलाड़ियों का पहला मामला नहीं है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी में भी एक मैच में इस तरह की हरकत करते नजर आए थे। हालांकि, बाद में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने उन्हें बीच मैदान से बाहर कर दिया था। जबकि वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी अली रजा से उलझते हुए देखा गया था और बाद में उन्होंने जूता तक दिखा दिया था।