क्रिकेट

टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल से ठीक पहले कीवी खिलाड़ी ने अचानक किया संन्‍यास का ऐलान

Lea Tahuhu retirement: न्यूज़ीलैंड की अनुभवी सीमर ली ताहुहू ने अचानक महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। 35 वर्षीय ताहुहू ने 15 साल के करियर में 103 वनडे में 125 विकेट हासिल किए, जो न्यूज़ीलैंड महिला ODI टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।

2 min read
Mar 08, 2026
Lea Tahuhu retirement
न्‍यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू। (फोटो सोर्स: IANS)

Lea Tahuhu retirement: न्‍यूजीलैंड की 35 वर्षीय स्‍टार खिलाड़ी ली ताहुहू ने अचानक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। अपने रिटायमेंट के फैसले पर ताहुहू ने कहा कि वनडे क्रिकेट में व्‍हाइट फर्न की शर्ट पहनना हमेशा से एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही। उन्‍होंने 15 साल के करियर में 125 विकेट लिए, जो न्यूजीलैंड महिला ODI टीम के लिए एक रिकॉर्ड है। उन्होंने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद कुल 103 वनडे मैच खेले।

चार महिला ODI वर्ल्ड कप खेले

बता दें कि ताहुहू ने चार महिला ODI वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा लिया, जिसमें पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मैच उनका आखिरी वनडे था। वर्ल्ड कप में उन्होंने 36 विकेट लिए, जो न्यूज़ीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है और ऑल-टाइम चार्ट में 9वें स्‍थान है।

'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था'

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में ताहुहू ने कहा कि एक गेम मिलना एक कमाल का एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज़्यादा बार व्‍हाइट फर्न शर्ट पहनना और अपने देश और अपने परिवार को रिप्रेजेंट करना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं हर पल को संजो कर रखूंगी और वनडे गेम से इस बात पर बहुत गर्व के साथ जाऊंगी कि मैंने इस फॉर्मेट में क्या हासिल किया है।

विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में लेंगी हिस्‍सा

ताहुहू विमेंस टी20 इंटरनेशनल खेलना जारी रखेंगी। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, वह इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली T20I टीम का हिस्सा होंगी। 2024 में टाइटल जीतने वाली टीम की मेंबर ताहुहू इस साल के आखिर में एक और जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतना एक बहुत बड़ी अचीवमेंट थी और मैं इस साल के आखिर में इंग्लैंड में इस टीम को अपना टाइटल बचाने में मदद करने के लिए सच में मोटिवेटेड हूं।

Published on:
08 Mar 2026 08:57 am
Also Read
View All
2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन

ENG vs NZ: काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, मैदान पर लूट ली महफिल

Vaibhav Sooryavanshi के श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद पर BCCI का रुख साफ, कहा- मैदान के मामलों में दखल नहीं देंगे