क्रिकेट

NZ vs IND 1st ODI: भारत को 32 ओवर में मिला 143 रन का संशोधित लक्ष्य

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में बारिश के कारण खेल रुका। भारत को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 32 ओवर 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे। ऐसे में भारत को 20 ओवर में अब 79 रन चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 2:29 PM IST
IND vs NZ 1st ODI, Virat Kohli,
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली। (Photo- X/@BCCI)

New Zealand vs India: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड से मिले 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। बारिश के कारण भारत को अब 167 रन का संशोधित लक्ष्य मिला है।

संशोधित लक्ष्य के बाद भारतीय टीम अपने स्कोर में 10 रन जोड़ ही सकी थी कि बारिश ने एक बार फिर मैच में व्यवधान उत्पन्न किया। इसके चलते मैच को रोकना पड़ा। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारतीय टीम 12 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए थे। इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल जमे हुए हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर किया ऑलआउट

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 185 रन पर ऑलआउट किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान फैसले को सही साबित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड का पहला विकेट ओपनर विल यंग के रूप में गिरा। वे 9 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती झटके के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड के विकेट-कीपर बल्लेबाजा टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

टिम सिफर्ट ने इस पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके लगाए। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। डेरिल मिचेल को रोहित शर्मा ने रन आउट किया।

एक वक्त 146 रन पर 9 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही न्यूजीलैंड की टीम को ब्लेयर टिकनर ने संभाला। आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे टिकनर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस तरह उनकी पारी से न्यूजीलैंड की टीम 85 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। आखिरी विकेट के तौर पर टिकनर और डफी के बीच 39 रन की अहम साझेदारी हुई। डफी ने भी नाबाद 15 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। हालांकि, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।