
NZ vs IND 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां थोड़े बादल छाए रहेंगे, अगर ओवर कम होते हैं, तो बोर्ड पर टारगेट सामने होना हमेशा अच्छा होता है। हमने वनडे सीरीज के लिए काफी अच्छी तैयारी की है। बहुत सारे अच्छे प्रैक्टिस सेशन हुए और हर कोई सीरीज के लिए बहुत उत्साहित और तैयार है।
2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में इस सीरीज के महत्व पर क्या कहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हमें जो कंडीशन मिलेंगी, वे दुनिया के दूसरे हिस्सों की तुलना में साउथ अफ्रीका जैसी ही होंगी। इस लिहाज से यह हमारे लिए वाकई एक अच्छा अनुभव होगा। उम्मीद है कि हमें यहां कुछ अच्छी सफलता मिलेगी। हम इस मैच में चार फास्ट बॉलर और दो ऑलराउंडर के साथ जा रहे हैं, जिसमें नमन और अक्षर, अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप शामिल हैं।
वहीं, मिचेल सैंटनर ने कहा कि टी20 के बाद वनडे सीरीज यह सच में बहुत मजेदार। मुझे लगता है कि यह एक और अच्छी पिच है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की गहराई और डेवोन कॉनवे की रिकवरी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हम अभी कहां हैं। दोनों टीमों के शेड्यूल के हिसाब से यह शायद आम तौर पर होने वाले रोटेशन से थोड़ा ज़्यादा रहा है। लेकिन, जैसा मैंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को मौके मिलते हैं। इसलिए खिलाड़ी आ रहे हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह सच में बहुत मज़ेदार रहा है। कॉनवे अच्छा कर रहा है। कल उसके सिर में थोड़ी चोट लगी थी। वह बस आराम करेगा और वह आज नहीं खेलेगा। कॉनवे के बाहर होने से सीफर्ट को आज मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि इंडिया की तरह ही चारों बॉलर्स का मेकअप भी वैसा ही होगा।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।