क्रिकेट

NZ vs IND 1st ODI: भारत-न्‍यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया, गीले आउटफिल्‍ड की वजह से 20 मिनट देरी से हुआ टॉस

NZ vs IND 1st ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। जहां बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो सका है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 7:56 AM IST
NZ vs IND 1st ODI
Eden Park Auckland (Pic- BCCI)

NZ vs IND 1st ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। लेकिन, इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। सुबह गीले आउट फील्‍ड की वजह से टॉस में देरी हुई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान हल्‍की बारिश हो सकती है, जिसके चलते टॉस में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि टॉस भारतीय समयानुसार, 7:20 बजे होगा। वहीं, मैच तय समय से 10 मिनट बाद शुरू होगा। अच्छी खबर यह है कि कोई ओवर नहीं काटा गया है।

'पिच पर बस थोड़ा पानी डाला है'

साइमन डूल ने मौसम और पिच को लेकर कहा कि अभी मौसम काफी अच्छा है। हमारे मौसम के अनुमान के हिसाब से हो सकता है कि मैदान पर हल्की बारिश हो। उम्मीद है कि ऐसा न हो। जहां तक पिच की बात है, हम वापस वहीं आ गए हैं, जहां टी20 खेला गया था। पूर्वी तरफ बाउंड्री का साइज 64 मीटर है, पश्चिमी 66 मीटर है। इस तरह मैदान पर कुछ ठीक-ठाक साइज़ के पॉकेट हैं, अगर आप अपरकट खेलना चाहते हैं, तो बस वहां 45, 47 मीटर की छोटी हिट ही काफी है। टी20 के बाद ब्लेयर क्रिस्टेंसन (ईडन पार्क टर्फ मैनेजर) ने पिच पर बस थोड़ा पानी डाला, बहुत ज्‍यादा नहीं। यह बस रोलिंग और लगातार तैयारी के बारे में है।

300 से ज्‍यादा की उम्मीद

उन्‍होंने कहा कि मौसम का मिजाज वाकई बहुत अच्छा रहा है। इस पर अच्छी घास है। आपको बता दूं, अगर आप बॉलर हैं, तो आपको कहीं न कहीं दर्द होगा। कंधे में दर्द या हैमस्ट्रिंग में दर्द। यह विकेट रनों से भरा है। इतिहास, आंकड़े सब कुछ हमें बताते हैं कि आपको कम से कम 300 के आसपास रन चाहिए। मुझे इस तरह की सतह पर 300 से ज्‍यादा की उम्मीद है। अगर आप इसे नहीं बना पाते हैं, तो आपको दूसरी पारी में संघर्ष करना पड़ सकता है। हाई स्कोरिंग ग्राउंड, हाई स्कोरिंग गेम और एक शानदार पिच।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

Updated on:
4 Nov 2026, 7:56 AM IST
Published on: