
New Zealand vs India, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे कि तभी बारिश ने एक बार फिर मैच में व्यवधान डाला। बारिश की वजह से जिस वक्त मैच रूका, उस वक्त भारतीय टीम को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी। क्रीज पर केएल राहुल (नाबाद 26 रन) और आकिब नबी (नाबाद 1 रन) डटे हुए थे।
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाता तो और मौजूदा DLS स्कोर ही आधिकारिक नतीजे के लिए मान्य होता है, तो भारत 4 रन आगे होने के कारण जीत सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला मैच के नियमों और न्यूनतम ओवर पूरे होने पर निर्भर करेगा।
यदि डकवर्थ लुइस नियम (DLS Method) के आधार पर 12 ओवर की कटौती की जाती है तो भारत को 35 ओवर में 132 रन का लक्ष्य मिलेगा। इसका मतलब है कि भारत ने अब तक 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। ऐसे में DLS Method के आधार पर भारत को 9 ओवर में 19 रन जीत के लिए चाहिए होंगे।
यदि डकवर्थ लुइस नियम (DLS Method) के आधार पर 17 ओवर की कटौती की जाती है तो भारत को 30 ओवर में 125 रन का टारगेट मिलेगा। इसका मतलब है कि भारत ने अब तक 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। ऐसे में भारत को DLS Method के आधार पर 4 ओवर में 12 रन जीत के लिए चाहिए होंगे।
खबर अपडेट हो रही है..