क्रिकेट

पाकिस्तान की हार में भी नीतीश कुमार फैक्टर भारी, USA ने कुछ इस तरह पलटाया हारा हुआ मुक़ाबला

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अमेरिका पाकिस्तान का सामना कर रहा था। बावजूद इसके अमेरिका ने अंडर प्रेशर बेहतरीन खेल दिखाया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ यूएसए का सुपर 8 में जाने का दावा मजबूत हो गया है।

2 min read

Nitish kumar, United States vs Pakistan, T20 World Cup 2023: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुक़ाबला मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स और पाकिस्तान के बीच खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा उलटफेर कर दिया और पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया।

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अमेरिका पाकिस्तान का सामना कर रहा था। बावजूद इसके अमेरिका ने अंडर प्रेशर बेहतरीन खेल दिखाया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में एक दिलचस्प फेक्ट सामने आया है। देश की राजनीति हो या क्रिकेट का मैदान इन दिनों 'नीतीश कुमार फैक्टर' हर तरफ छाया हुआ है। हालही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद जहां एक तरफ बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार अपने समर्थन से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बना रहे हैं। वहीं कभी कनाडा टीम के कप्तान रहे भारतीय मूल के क्रिकेटर नीतीश कुमार ने अमेरिका को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने बेहतरीन शुरुआत की और मैच को अपनी पकड़ में बनाए रखा। लेकिन अंतिम तीन ओवर में बल्लेबाज अपनी लय से भटक गए। ऐसे में आखिरी ओवर में टीम को जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे। क्रीज़ पर इनफॉर्म बल्लेबाज एरॉन जोन्स के साथ संघर्ष कर रहे नीतीश कुमार थे।

नीतीश कुमार अबतक अपनी पारी में एक भी शॉट अच्छे से कनैक्ट नहीं कर पाये थे। लेकिन अंतिम गेंद पर मैच टाई कराने के लिए चार रनों की जरूरत थी और नीतीश ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट खेला। गेंद सीधा सीमा रेखा के पार गई और मैच टाई हो गया। नीतीश कुमार के इस कारनामे से सोशम मीडिया पर मीम बनाने शुरू हो गए। लोगों ने कहा कि हर तरफ नीतीश कुमार ही छाए हुए हैं। चाहे वह राजनेता हो या क्रिकेटर।

Also Read
View All

अगली खबर