क्रिकेट

भारत की हार में भी नीतीश रेड्डी और तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, विराट-हार्दिक के 5 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

IND vs WI 4th T20I: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम से आखिर कहां चूक हुई? इसके लिए कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया है।
2 min read
• •
Oct 15, 2026
Nitish Reddy and Tilak Varma
नीतीश रेड्डी और तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Nitish Reddy and Tilak Varma: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 24 रन से दर्ज की है। इसके साथ कैरेबियाई टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रोमांचक बन गया है, जो 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। हैदराबाद में भले ही भारतीय टीम को शिकस्‍त झेलनी पड़ी है, लेकिन युवा क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा ने कमाल का जज्‍बा दिखाते हुए अंत तक फाइट करते हुए एक रिकॉर्ड पार्टनरशिप के साथ विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के कीर्तिमान की बराबरी कर ली।

130/5 के बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार ने जगाई उम्‍मीद

वेस्‍टइंडीज के 248 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 11.4 ओवर में महज 130 के स्‍कोर पर अपने शीर्ष पांच बल्‍लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी, यहां से लग रहा था कि टीम इंडिया अब बड़े अंतर से हारेगी। लेकिन, युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच एक बार फिर से जान डाल दी। जब तक ये दोनों खिलाड़ी बल्‍लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारत भी जीत सकता है, लेकिन 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा के आउट होते ही मैच फिर से वेस्‍टइंडीज के पाले में चला गया।

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के रिकॉर्ड की बराबरी की

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी के बीच छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। यह छठे विकेट या उससे नीचे भारत के लिए संयुक्‍त रूप से तीसरी सबसे साझेदारी है। इस मामले में तिलक-नीतीश ने विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिनके बीच 2021 में इंग्‍लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 70 रन की साझेदारी हुई थी। इस मामले में उन्‍होंने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिनके बीच 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 68 रन की साझेदारी हुई थी।

इस मामले में शीर्ष पर भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल हैं, जिनके बीच 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पुणे में 91 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या की 87 रन की पार्टनशिप है, जिन्‍होंने 2025 में इंग्‍लैंड के खिलाफ पुणे में ये रिकॉर्ड बनाया था।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए छठे या उससे निचले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीरनविपक्षी टीममैदानसाल
1सूर्यकुमार यादव – अक्षर पटेल91श्रीलंकापुणे2023
2शिवम दुबे – हार्दिक पंड्या87इंग्लैंडपुणे2025
3विराट कोहली – हार्दिक पंड्या70इंग्लैंडअहमदाबाद2021
4नीतीश कुमार रेड्डी – तिलक वर्मा70वेस्टइंडीजहैदराबाद2026
5दीपक हुड्डा – अक्षर पटेल68*श्रीलंकामुंबई (वानखेड़े)2023
Updated on:
15 Oct 2026 10:15 am
Published on:
15 Oct 2026 10:15 am