क्रिकेट

नॉटिंघमशायर ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ

अश्विन ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लिए सर्वाधिक 15 विकेट

less than 1 minute read
Oct 23, 2019

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस सीरीज जीत में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। अश्विन इंग्लिश काउंटी नॉटिंघमशायर से खेलते हैं। उनके प्रदर्शन की काउंटी ने तारीफ की है। काउंटी ने ट्वीट कर अश्विन की तारीफ की।

ट्वीट में नॉटिंघमशायर ने लिखा, "अश्विन का एक और बेहतरीन प्रदर्शन, भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज जिनके दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया।"

अश्विन ने तीन मैचों की इस सीरीज में 15 विकेट अपने नाम किए। वह अब विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेलने के लिए बेंगलुरू रवाना होंगे जहां उनकी राज्य की टीम सेमीफाइनल खेलेगी।

अश्विन ने ट्वीट किया, "फ्रीडम सीरीज खत्म। अब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बेंगलुरू जा रहा हूं। अपने काम के लिए प्रतिबद्ध रहिए, काम आपके साथ रहेगा।"

भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट और अंतिम टेस्ट मैच में मेहमान टीम को पारी और 202 रनों से हराया था।

Updated on:
23 Oct 2019 11:40 am
Published on:
23 Oct 2019 10:41 am
Also Read
View All