3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Royals बिकी! मित्तल फैमिली ने $1.65 अरब में खरीदी IPL टीम, अदार पूनावाला भी साझेदार

Rajasthan Royals new owner: लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल ने आदर पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 1.65 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया है। मित्तल परिवार के पास 75 फीसदी हिस्सेदारी होगी। डील में पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Who is Kal Somani

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम।

Rajasthan Royals Sold 1.65 Billion: IPL की दुनिया में एक बड़ी डील हो गई है। दरअसल मौजूदा आईपीएल सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अब नए मालिकों के हाथ में जाने वाली है। इस डील में भारत के दो बड़े बिजनेस नाम जुड़े हुए है। स्टील किंग लक्ष्मी एन मित्तल और इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला के ने साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीदने का अंतिम समझौता कर लिया है। यह सौदा करीब 1.65 अरब डॉलर में हुआ है। इस डील के साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

जानिए पूरी डील के बारे में

राजस्थान रॉयल्स के पहले मालिक मनोज बडाले थे। उन्होंने यह टीम 2008 में 67 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। इस टीम की आज वैल्यू 1.65 बिलियन डॉलर हो गई है। इस डील में मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला के पास करीब 18 फीसदी हिस्सा रहेगा।

बाकी बचे करीब 7 फीसदी में मौजूदा निवेशक शामिल रहेंगे, जिनमें मनोज बडाले भी होंगे। इसके साथ ही अब राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में लक्ष्मी एन मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे।

सिर्फ Rajasthan Royals नहीं, ये टीमें भी हैं शामिल

यह सौदा केवल आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है। राजस्थान रॉयल्स के साथ दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals, South Africa) और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals, Caribbean) भी इस डील का हिस्सा हैं। 1.65 अरब डॉलर की यह रकम तीनों फ्रेंचाइजी की एंटरप्राइज वैल्यू को मिलाकर तय की गई है। यह डील BCCI, CCI, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य नियामक संस्थाओं की मंजूरी के बाद 2026 की तीसरी तिमाही यानी Q3 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

Rajasthan Royals में क्या बदलेगा?

यह डील राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम मानी जा रही है। इस बड़ी डील के बाद टीम को नया मैनेजमेंट मिलेगा। नए मैनेजमेंट के आने से टीम में निवेश और बढ़ सकता है जिससे टीम और मजबूत होगी। इसके साथ ही इसकी वैल्यू भी बढ़ेगी। टीम का ब्रांड और फैन एक्सपीरियंस मजबूत होगा।