
ट्रेविस हेड और वरुण चक्रवर्ती (फोटो- IANS)
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। टीम के टॉप दो बल्लेबाज ही रन बना सके, जिसमें ट्रैविस हेड (Travis Head) ने 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने चार ओवर में तीन विकेट चटकाए, तो कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) और सुनील नरेन (Sunil Narine) को भी दो-दो सफलताएं मिलीं।
इस मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका फैसला नौवें ओवर तक सही साबित हो रहा था, लेकिन नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही ट्रैविस हेड आउट हुए, उसके बाद विकेटों की ऐसी झड़ी लगी कि पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19वें ओवर में ही ढेर हो गई।
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। ईशान किशन ने 42 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इस बीच हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा और सलिल अरोड़ा सस्ते में आउट होते गए। आखिरी 7 बल्लेबाजों में सिर्फ पैट कमिंस ही ऐसे रहे जिन्होंने दहाई के आंकड़े को छुआ, हालांकि वह भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।
वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। सुनील नरेन ने चार ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को भी एक-एक सफलता मिली। अब कोलकाता नाइट राइडर्स को यह मुकाबला जीतने और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए 166 रन बनाने हैं।
Updated on:
03 May 2026 05:34 pm
Published on:
03 May 2026 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
