3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 जुलाई को पूरा होगा भारतीय वूमेंस टीम का एक सपना, हरमनप्रीत कौर ने BCCI को दिया धन्यवाद

IND W vs ENG W One Off Test: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद भारतीय टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी। यह मुकाबला 10 से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification
Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो- IANS)

India Women's vs England Women's: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) से पहले भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज (IND W vs ENG W T20 Series 2026) के लिए इंग्लैंड जाएगी, जहां उन्हें काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में तीनों मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद 12 जून से 5 जुलाई के बीच भारतीय टीम वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी। हालांकि टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के साथ होगा।

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में टीम इंडिया

भारतीय टीम को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से दो ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। जब भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी तो उनका सपना वर्ल्ड कप जीतना तो है ही, साथ में एक और सपना पूरा होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी और यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। आपको बता दें कि हर क्रिकेटर का एक सपना होता है कि वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेले।

रविवार को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूद रहीं। इस दौरान हरमनप्रीत ने बताया कि उनका सपना था कि वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलें और आखिरकार उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है।

टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली और स्नेह राणा।

इसी को ध्यान में रखते हुए टेस्ट मैच के लिए शनिवार शाम को भारतीय टीम का ऐलान हो गया, जिसकी कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में नंदनी शर्मा एक नया चेहरा हैं, जिन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन WPL 2026 में 9 मैच खेलकर 17 विकेट चटकाए थे और अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। इसी वजह से उन्हें न सिर्फ इकलौते टेस्ट मैच के लिए बल्कि टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में भी जगह मिली है।