क्रिकेट

टेस्ट मैच : रावल और लाथम के शतक से किवीज मजबूत, बांग्‍लादेश पर बनाई 217 रन की बढ़त

जीत रावल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया टॉम लाथम के करियर का यह नवां शतक था दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 254 रनों की साझेदारी की
less than 1 minute read
test match
टेस्ट मैच : रावल और लाथम के शतक से किवीज मजबूत, बांग्‍लादेश पर बनाई 217 रन की बढ़त

हेमिल्टन : न्‍यूजीलैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज जीत रावल (132) और टॉम लाथम (161) के शतकों की मदद से बांग्लादेश के खिलाफ हेमिल्‍टन के सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 451 रन का स्कोर बना लिया। बांग्लादेश को पहली पारी में 234 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को दूसरे दिन स्‍टम्‍प तक 217 रनों की बढ़त लेकर अपनी टीम को काफी मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। कप्तान केन विलियम्सन 93 और नील वेगनर एक रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार को अब तक दो और मेहदी हसन तथा कप्तान महमुदूल्लाह को एक-एक विकेट मिला है।

पहले विकेट के लिए की 254 रनों की साझेदारी
मेजबान न्यूजीलैंड कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 86 रन से आगे खेलने आज उतरा। क्रीज पर मौजूद दोनों सलामी बल्‍लेबाज रावल 51 टॉम लाथम ने 35 रनों ससे अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले विकेट के लिए शानदार 254 रनों की शानदारी साझेदारी कर डाली। इस दरमियान रावल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 220 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक सिक्‍स लगाए।

विलियम्‍सन 93 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
किवी टीम का दूसरा विकेट 332 के स्कोर पर लाथम के रूप में गिरा। लाथम ने अपने करियर का नौंवा शतक पूरा किया। उन्होंने 248 गेंदों पर 17 चौके और तीन छक्के लगाए। रॉस टेलर ने चार और हेनरी निकोलस ने 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रनों का योगदान दिया।
विलियम्सन 93 रन की अपनी पारी में अब तक 132 गेंदों का सामना कर नौ चौके लगा चुके हैं। इस दौरान विलियम्सन और निकोलस ने चौथे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की।

Published on:
01 Mar 2019 04:53 pm