क्रिकेट

NZ vs IND 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 फेरबदल, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं

NZ vs IND 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
• •
Oct 22, 2026
NZ vs IND 1st T20I, Shreyas Iyer and Mitchell Santner,
टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

New Zealand vs India 1st T20I: New Zealand vs India 1st T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल से हो गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अय्यर ने कहा कि हम विकेट कैसा खेलेगा, कितना बाउंस देगा, इसका ठीक-ठाक अंदाजा लगाना चाहते हैं और उसी के आधार पर हमने यह फैसला लिया। टीम की यहां तक की यात्रा कैसी रही? इस पर उन्‍होंने कहा कि काफी अच्छी रही। कई लोगों को कंडीशन-मौसम और खासकर समय के अंतर की आदत डालने में थोड़ा समय लगा। लेकिन, कोई शिकायत नहीं हम प्रोफेशनल्स हैं। ड्रेसिंग रूम में यह बात हर कोई जानता है। हमने प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। नीतीश रेड्डी शिवम दुबे की जगह और मयंक यादव प्रिंस यादव की जगह आए हैं।

'हम भी पहले बॉलिंग करते'

वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करते। यह एक फ्रेश पिच है। काफी अच्छी लग रही है, इसलिए हमें कुछ रन बनाने चाहिए। लंबे इंटरनेशनल ब्रेक पर उन्‍होंने कहा कि लोग कैंप में वापस आ गए हैं और जाहिर है कि वे एक बड़ी सीरीज के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। मुझे लगता है कि इंडिया के खिलाफ़ ऑल-फॉर्मेट टूर हमेशा कूल होता है। लोग विदेश में खेल रहे हैं, ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन अब हर कोई जाने के लिए तैयार है। कुछ लोग यहां नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस समय हमारे पास जो डेप्थ है, वह सच में बहुत अच्छी है। हमारे पास डफी, केजे और कॉनवे नहीं हैं, इसलिए चार सीमर के साथ इंडिया जैसा ही मेकअप है।

New Zealand vs India 1st T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्‍यूजीलैंड बनाम भारत टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 31 बार हुआ है। इन 31 मुकाबलों में से भारत ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं न्‍यूजीलैंड को सिर्फ 11 मुकाबलों जीत नसीब हो सकी है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक पूरी तरह भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।

Updated on:
22 Oct 2026 12:26 pm
Published on:
22 Oct 2026 12:11 pm