क्रिकेट

NZ vs IND: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे पर बारिश का साया, आउटफील्‍ड गीला होने की वजह से टॉस में देरी

NZ vs IND 2nd ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाना है। लेकिन, बारिश के चलते आउटफील्‍ड गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 7:36 AM IST
NZ vs IND 2nd ODI
वेलिंगटन का हेनरी स्‍टेडियम। (फोटो सोर्स: BCCI)

NZ vs IND 2nd ODI Toss: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जाना है। जहां बारिश के चलते आउटफील्‍ड गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। भारतीय समयानुसार, सुबह 7 बजे बताया गया था कि अंपायर्स थोड़ी देर में इंस्‍पेक्‍शन के लिए मैदान पर उतरेंगे। लेकिन, फिर से बारिश के चलते इंस्‍पेक्‍शन में भी देरी हो रही है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि अंपायर कब इंस्‍पेक्‍शन के लिए मैदान पर उतरते हैं और टॉस और मैच शुरू करने का क्‍या समय तय करते हैं।

सुबह 7.45 बजे फिर से इंस्‍पेक्‍शन के लिए उतरेंगे अंपायर्स

ताजा अपडेट के अनुसार, ऑनफील्ड अंपायर बाहर आए और ग्राउंडस्टाफ से थोड़ी बातचीत भी की। बारिश रुकने पर सुपर सोपिंग शुरू हो गई है। मैदान में सफाई का काम शुरू हो गया है और अब लक्ष्य जल्द ही मैच शुरू करना है। बताया जा रहा है कि अब सुबह 7:45 बजे अंपायर फिर से इंस्पेक्शन के लिए आएंगे।

IND vs NZ 2nd ODI वेलिंगटन में आज मौसम का पूर्वानुमान

वेलिंगटन में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे वनडे के दौरान आज पहले बारिश होने की भविष्‍यवाणी कर दी गई थी। खासकर मैच की शुरुआत में लगभग 40 प्रतिशत बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई। इसकी वजह से ही मैच के टॉस और खेल शुरू होने में देरी हो रही है। एक्‍यूवेदर के मुताबिक, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा बारिश का प्रतिशत काफी कम होने की उम्मीद है। हल्की बारिश बीच-बीच में खेल में रुकावट डाल सकती है। लेकिन, मैच का नतीजा निकलने की बहुत संभावना है। अगर बारिश खेल में रुकावट डालती है, तो ओवरों में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि, उपलब्ध अनुमान के आधार पर ऐसा लगता नहीं है कि बारिश के कारण मैच रद्द होगा।

भारतीय समयानुसार, मैच के दौरान वेलिंगटन के हर घंटे के मौसम का अनुमान

समयबारिश की संभावनामौसम का हाल
सुबह 7:30 बजे40%बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना
सुबह 8:30 बजे40%बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना
सुबह 9:30 बजे30%बादल छाए रहेंगे
सुबह 10:30 बजे10%आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
सुबह 11:30 बजे से आगे5% से कमधूप खिलने के बीच बादल रहेंगे
Updated on:
7 Nov 2026, 7:36 AM IST
Published on: