क्रिकेट

NZ vs IND: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग 11 में 2 फेरबदल, लंबे समय बाद वैभव सूर्यवंशी की वापसी

New Zealand vs India 2nd T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत आज शनिवार को फिर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मेजबान टीम का सामना कर रही है। सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में भारत के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 12:20 PM IST
New Zealand vs India 2nd T20I
श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर। (Photo- X/@BLACKCAPS)

New Zealand vs India 2nd T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत आज शनिवार को फिर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में मेजबान टीम का सामना कर रही है। सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में भारत के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि पहले गेंदबाजी चुनने की वजह ओस है। ठीक होने और नींद पूरी करने के लिए कुछ समय मिला। हर कोई अच्छी शेप और जगह पर है। अग्रेसन बनाए रखना जरूरी है, लेकिन हमें प्रोएक्टिव रहना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमें अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर की जरूरत न पड़े। उन्‍होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन चोटिल है, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है, जो 3 नंबर पर बैटिंग करेगा। वहीं, मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

न्‍यूजीलैंड की टीम में हुआ एक बदलाव

वहीं, टॉस के बाद न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम पहले टी20 में थोड़ा चूक गए। यह उनके मैच को देखने के तरीके से पता चलता है। आखिर में यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। आखिरी ओवर में हारना निराशाजनक है, लेकिन ज़ाहिर है कई पॉजिटिव बातें भी थीं। हमें छोटी-छोटी बातों को बेहतर तरीके से करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है?

इस मैच की तैयारी को लेकर उन्‍होंने कहा कि ट्रेनिंग ऑप्शनल थी। हमारा सुबह का सेशन था और हम सुबह करीब 2 बजे यहां वापस आए। इसलिए, यह रिफ्रेश होने का दिन है, खासकर जब गेम तेजी से आ रहे हैं। मुझे लगता है कि लड़कों ने अच्छी तरह आराम किया और आज खेलने के लिए तैयार होंगे। सैंटनर ने प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव पर कहा कि डफी मिल्ने की जगह आए हैं। हम देखेंगे कि डफी आज क्या कर सकते हैं?

New Zealand vs India T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्‍यूजीलैंड बनाम भारत टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 32 बार हुआ है,‍ जिसमें भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं न्‍यूजीलैंड को सिर्फ 11 बार ही जीत नसीब हो सकी है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक पूरी तरह भारत दबदबा देखने को मिला है।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Updated on:
24 Oct 2026, 12:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारतीय बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कराई मिट्टी पलीद, जहां 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया, वहां न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट पार किया टोटल

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से कीरोन पोलार्ड को किया प्रमोट, सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में हुए शामिल, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?

NZA vs INDA: महज 113 रन पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, कीवियों ने पहले दिन चाय तक बनाए 32/0

IND vs NZ: आज मैदान पर उतरेगा T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! विपक्षी टीम को डरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े