क्रिकेट

न्यूजीलैंड ने बदल डाला इतिहास, ODI के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम के पहले ही ओवर बगैर रन चटकाए 3 विकेट

NZ vs IND 4th ODI: भारत के सामने न्‍यूजीलैंड ने आज शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे चौथे वनडे में 334 रन का लक्ष्‍य रखा है। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में अपने बगैर कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए हैं। वनडे के इतिहास में पहली बार है, जब भारत ने पहले ही ओवर में बिना रन शीर्ष तीन विकेट गंवाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 12:45 PM IST
NZ vs IND 4th ODI, Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer,
Rohit Sharma, Virat Kohli and Shreyas Iyer (Photo- Screen Shot)

NZ vs IND 4th ODI Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्‍यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 333 रन बनाते हुए भारत के सामने 334 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए रोहित शर्मा (0), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (0) के विकेट गंवा दिए है। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने बिना खाता खोले अपने तीनों शीर्ष गेंदबाजों को खो दिया है।

ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पांचवीं टीम बनी टीम इंडिया

बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब‍ भारतीय टीम के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। टीम इंडिया ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पांचवीं टीम बन गई है। सबसे पहले वनडे में बिना खाता खोले पहले तीन विकेट विकेट गंवाने का रिकॉर्ड 1983 के वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान ने बनाया था। इसके बाद 1997 में भी दूसरी बार पाकिस्‍तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। फिर बांग्‍लादेश ने 2003 के वर्ल्‍ड कप और ऑस्‍ट्रेलिया ने इसी साल मीरपुर बांग्‍लादेश के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है।

वनडे में बिना खाता खोले पहले तीन विकेट गंवाने वाली टीमें

क्रममुकाबलामैदानटूर्नामेंट/वर्ष
1पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंडएजबेस्टनवर्ल्ड कप 1983
2पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीकालाहौर1997
3बांग्लादेश बनाम श्रीलंकापीटरमैरिट्जबर्गवर्ल्ड कप 2003
4ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशमीरपुर2026
5भारत बनाम न्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026

10 ओवर में भारत का स्‍कोर 26/4

334 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का बुरा हाल है। वह 10 ओवर में अपने शीर्ष चार बल्‍लेबाजों के विकेट गंवार सिर्फ 26 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्‍तान श्रेयस अय्यर जहां बगैर खाता खोले आउट हुए हैं। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 10 ओवर के बाद अक्षर पटेल 4 रन और ईशान किशन 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

Updated on:
13 Nov 2026, 12:45 PM IST
Published on: