क्रिकेट

NZ vs IND: शुरुआती झटकों से उबरा भारत, ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर ने ठोका तेजतर्रार अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने 32 गेंदों में 61 रन बनाए।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 1:58 PM IST
Ishan Kishan 2000 runs milestone
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन। (Photo- BCCI)

New Zealand vs India, 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत मुकाबले में खराब रही। भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आज कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में भारतीय पारी को संवारने की जिम्मेदारी ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उठाई।

ईशान और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की हुई साझेदारी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 93 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 32 गेंद में 61 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

ईशान और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की हुई साझेदारी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 93 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 32 गेंद में 61 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड दौरे पर ईशान किशन का यह पहला अर्धशतक है।

इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर ईशान किशन टी20I सीरीज के पहले और चौथे मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में चोट की वजह से वह खेल नहीं सके थे।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज में लगाया पहला अर्धशतक

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला लंबे समय से खामोस रहा है। ऐसे में उन पर बड़ी पारी का दबाव था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के 5वें मैच में अर्धशतक ठोका। इसके लिए उन्होंने 23 गेंदें खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय कप्तान की यह पहली फिफ्टी है।

Updated on:
1 Nov 2026, 1:58 PM IST
Published on: