क्रिकेट

NZ vs SL 3rd ODI Highlights: श्रीलंकाई गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी, 21 रन पर समेट दी न्यूजीलैंड की आधी टीम

NZ vs SL 3rd ODI Highlights: ऑकलैंड में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान न्यूजीलैंड 30 ओवर के भीतर ही ढेर हो गई।
2 min read
NZ vs SL ODI Series 2025

NZ vs SL 3rd ODI Highlights: शनिवार को ऑकलैंड में खेले गए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे को मेहमान टीम ने 140 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में महीश तीक्षणा, इशान मलिंगा और असिता फर्नांडो ने 3-3 विकेट हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और जनित लियानागे के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 290 रन बनाए। 291 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम 30 ओवर भी नहीं टिक गई और सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बावजूद श्रीलंका पहले दोनों मैच हारने की वजह से सीरीज 2-1 से हार गई।

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। फर्नांडो 17 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार हुए तो कुसल मेंडिज ने क्रीज पर कदम रखा और सलामी बल्लेबाजी निसांका के साथ मिलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया। 28वें ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता मिली, जब मेंडिस मिचेल सेंटनर की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को कैच देकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद कप्तान चरित असालंका और कमिंडू मेंडिस 200 के भीतर आउट हो गए। पथुम निसांका भी 66 रन बनाकर सेंटनर का शिकार हो गए। श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संघर्ष जारी रखी और टीम को 50 ओवर में 290 तक पहुंचा दिया। जनित लियानागे ने शानदार 53 रन की पारी खेली। मैट हेनरी ने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो कप्तान मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए। नाथन स्मिथ और माइकल ब्रेसवेल को भी एक-एक सफलता मिली।

चैपमैन के अलावा सभी कीवी बल्लेबाज फ्लॉप

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों सलामी बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 1 रन ही जोड़ पाए। 4 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज हावी हो गए और उन्होंने 21 के स्कोर तक मेजबानों की आधी टीम समेट दिया। मार्क चैपमैन एक छोर पर डटे रहे लेकिन दूसरी छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 150 रन पर ही ढेर हो गई। असिता फर्नांडो ने 3 विकेट हासिल किए तो महीश तीक्षणा और इशान मलिंगा ने भी 3-3 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड अब चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेगी।

Updated on:
11 Jan 2025 04:59 pm
Published on:
11 Jan 2025 04:18 pm
Also Read
View All
कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट