
New Zealand Women vs Sri Lanka Women Match Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। साउथम्टन के द रोज बाउल में खेले गए इस सांस रोक देनेे वाले मैच में श्रीलंका टीम ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। श्रीलंका की ये पहली जीत है, जो कीवी टीम के खिलाफ तीन साल के बाद आई है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम दूसरी के हार के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गई है।
बता दें कि श्रीलंका महिला टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन साल बाद ये पहली जीत है। इससे पहले उसने 12 जुलाई 2023 को कोलंबो में 10 विकेट से हराया था। इसके साथ ही यह कीवी टीम के खिलाफ यह अब तक की टी20 की सिर्फ तीसरी जीत है। जबकि 18 में से 14 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और एक बेनतीजा रहा है।
न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच हारने के बाद भी लगातार दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय पर कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन के अच्छा खेलने से कीवी 165 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन जाता था।
लेकिन, 139 पर पांचवां सोफी डिवाइन का विकेट और 140 पर लेजी शॉर्प के आउट होने पर न्यूजीलैंड 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी। अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 45-45 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। श्रीलंका की ओर से दिल्हारी ने दो विकेट लिए।
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 19 गेंदों पर 27 रन, नीलाक्षिका सिल्वा ने महज 37 गेंदों पर 54 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और कोशानी (24) के साथ श्रीलंका को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।