क्रिकेट

Oman vs Nepal: संदीप लामिछाने की शानदार गेंदबाजी, नेपाल ने ओमान के खिलाफ दर्ज की 113 रन से धमाकेदार जीत

Oman vs Nepal Highlights: ओमान के खिलाफ नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम को शानदार जीत भी दिला दी। इस जीत के साथ के नेपाल के 28 अंक हो गए हैं।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
nepal
नेपाल क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Oman vs Nepal ODI Match Highlights: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्डकप लीग 2 2023-27 के 135वें मुकाबले में नेपाल ने ओमान को 150 रन पर ढेर कर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 263 रन बनाए। 264 रन के लक्ष्य के जवाब में ओमान की टीम 40 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद नेपाल 5वें स्थान के और करीब पहुंच गई है। उसके 28 अंक हो गए हैं और नामीबिया (31) से पीछे छठे स्थान पर है। ओमान की टीम हार के बावजूद चौथे स्थान पर बनी हुई है।

लामिछाने ने चटकाए 3 विकेट

इस मुकाबले में नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने 3 बेहतरीन विकेट चटकाए और आखिरी बल्लेबाज को आउट कर ओमान की पारी समेटा। उन्होंने 9 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन दिए। इसके अलावा नंदन यादव ने उनसे भी कीफायती गेंदबाजी की और 6 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट झटके। दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी 2 विकेट मिले, तो करन केसी और तलित राजबंशी को भी एक एक सफलताएं मिलीं।

वर्ल्डकप लीग 2 2023-27 की अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉअंकनेट रन रेट
1अमेरिका352410149+0.678
2स्कॉटलैंड361910745+0.710
3नीदरलैंड321711438+0.215
4ओमान301512333-0.063
5नामीबिया351418331-0.293
6नेपाल341319228+0.009
7कनाडा341019525-0.414
8यूएई32821319-0.919

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आसिफ शेख 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अर्जुन कुमल और ईशान पांडे ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ईशान 37 रन बनाकर आउट हुए तो रोहित पौडेल ने 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद 9वें नंबर पर आकर करन केसी ने 4 छक्के और 1 चौके की मदद से सिर्फ 16 गेंदों में 40 रन कूट डाले और टीम को 263 तक पहुंचाने में अहम भूमिल निभाई। ओमान की ओर से शाह फैसल, शकील अहमद और करन सुनावले को 2-2 विकेट मिले।

264 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत भी खराब रही औ र उसने 6 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। नेपाल की पारी खराब शुरुआत के बाद संभल गई लेकिन ओमान को कोई भी बल्लेबाज नहीं संभाल पाया। देखते ही देखते ओमान की आधी टीम 41 रन पर ढेर हो गई। हालांकि कप्तान विनायक शुक्ला ने 77 रने की बेहतरीन पारी जरूर खेली लेकिन दूसरे छोर से किसी का साथ न मिल पाने की वजह से टीम 150 रन पर ही ढेर हो गई।

Updated on:
13 Oct 2026 06:26 pm
Published on:
13 Oct 2026 06:13 pm