क्रिकेट

PAK vs NZ 1st ODI Pitch Report: लाहौर में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें गद्दाफी स्टेडियम की पिच का हाल

PAK vs NZ, Lahore Pitch Report: पाकिस्तान में आज से त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हो रही है और पहले मुकाबले में मेजबानों का मुकाबला करेगी न्यूजीलैंड और यह मैच लाहौर में खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 10:53 AM IST
PAK vs NZ Pitch Report

PAK vs NZ 1st ODI, Gaddafi Stadium Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को पिछले आईसीसी इवेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और ये दोनों टीमें बदले हुए कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस सीरीज में भाग ले रहीं तीनों टीमें अपनी अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेंगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आज दोपहर 2.30 बजे से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में उतरेंगी। चलिए मैच से पहले जानें पिच का हाल।

कैसा है गद्दाफी स्टेडियम के पिच का हाल

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ज्यादातर हाई स्कोरिंग मैच खेले गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और यही वजह है कि यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। यहां अब तक 72 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 36 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है तो 34 बार बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है। यहीं पाकिस्तान ने 375 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि पहली पारी का औसत स्कोर 252 और दूसरी पारी का 216 रन है। हालांकि जब से इस स्टेडियम की पिच सपाट तैयार होने लगी तब से यहां 300 का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।

ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, विलियम ओ'रूर्के, बेन सियर्स, माइकल ब्रेसवेल, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

फखर जमान, खुशदिल शाह, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, कामरान गुलाम, तैय्यब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, फहीम अशरफ और सऊद शकील।

Updated on:
8 Feb 2025, 10:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी बोलती है बल्लेबाजों की तूती, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I

WPL 2027 Auction: वैभव सूर्यवंशी से भी उम्र छोटी है आज विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उतरने वाली ये खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा के निशाने पर चौथे T20I में बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे ही खेले तो सूर्या को पीछे छोड़ रोहित-मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में होगी एंट्री

मिचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीकी पारी को पहले ही दिन ताश के पत्तों की तरह ढेर कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ: चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा बना सकते हैं ‘महारिकॉर्ड’, इतिहास पलटने के लिए चाहिए सिर्फ 40 रन