Pakistan vs New Zealand: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला है।
PAK vs NZ 5th T20I: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीम में तीन बड़े बदलाव किए है। टिम सीफर्ट, जैकरी फॉल्क्स और कोल मैककोन्ची की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। दूसरी ओर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी प्लेइंग 11 में लौट आए हैं। उनकी जगह जमान खान को बाहर किया गया है।
पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था तो दूसरे मुकाबले को पाकिस्तान ने एकतरफा जीत लिया था। तीसरे और चौथे मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की और 1-2 से बढ़त बना ली। अब अगर कीवी टीम आखिरी और पांचवां मुकाबला जीत जाते है तो वे सीरीज पर कब्जा कर लेंगे और हार गए तो सीरीज बराबरी पर समाप्त होगी।
सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी और मोहम्मद आमिर।
टिम सीफर्ट, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, बेन सीयर्स और विलियम ओरॉर्की।