क्रिकेट

PAK vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में खुली पाकिस्तान की पोल तो माफी मांगते नजर आए शाहीन अफरीदी

PAK vs SA 1st ODI Highlights: पाकिस्‍तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए पहले वनडे में जैसे-तैसे आखिरी ओवर में जीत दर्ज की है। जबकि एक समय वह आसानी से जीत रहे थे। मैच के बाद इसके लिए कप्‍तान शाहीन अफरीदी माफी मांगते नजर आए।

2 min read
Nov 05, 2025
पाकिस्तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

PAK vs SA 1st ODI Highlights: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मेजबान टीम की जीत के साथ हुआ है। इस सीरीज का पहला मैच फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 49.1 ओवर में 263 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्‍तान के लिए फखर जमान और सैम अयूब ने जबरदस्‍त शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान एक समय इस मैच को आसानी जीतने की राह पर था, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों लगातार विकेट गिरने से बेवजह की परेशानियां खड़ी हो गईं। हालांकि दो गेंद शेष रहते उसने जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद इसके लिए कप्‍तान शाहीन अफरीदी माफी मांगते नजर आए।

अफरीदी का फैसला टीम पर पड़ा भारी

मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया, जो उनको काफी भारी पड़ा। क्योंकि प्रोटियाज का पहला विकेट 98 के स्कोर पर और दूसरा 141 के स्कोर पर गिरा। यहां से साउथ अफ्रीका की टीम 300+ का स्‍कोर बनाती नजर आ रही थी।

हालांकि इसके बाद गेंदबाजों पाकिस्‍तान की मैच में वापसी कराई और अफ्रीकी टीम को 263 रनों पर ढेर कर दिया। क्विंटन डिकॉक 63, लुआन ड्रेप्रिटोरियस 57, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 42 और कॉर्बिन बोस ने 41 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद 3-3 विकेट लिए।

दो गेंद शेष रहते जैसे-तैसे मिली जीत

264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को फखर जमान (45) और सैम अयूब (39) ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 15.2 ओवर में 87 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद दूसरा विकेट 102 और तीसरा विकेट 105 रन के स्‍कोर पर गिरा। इससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई।

फिर सलमान आगा ने 71 गेंदों में 62 रन और मोहम्मद रिजवान ने 74 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलते हुए पाकिस्‍तान के लिए जीत की राह आसान कर दी। इसी बीच एक बार फिर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और टीम भारी दबाव में आ गई। हालांकि पाकिस्तान ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जैसे-तैसे गिर-पड़कर जीत दर्ज कर ही ली।

कोशिश करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो

मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने कहा 'कुछ खास नहीं, लेकिन मेरे लिए यह एक सामान्य मैच था। हमारे बल्लेबाजों को इसका श्रेय जाता है। दूसरी पारी में गेंद जिस तरह से टर्न और स्विंग हुई उन्होंने उसे बखूबी संभाला। मुश्किल पिच पर भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

अंत में लगातार विकेट गिरने को लेकर शाहीन ने माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा हमेशा होता है। कोशिश करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो। दर्शकों का शुक्रिया। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्‍तान की ये लगातार पांचवीं वनडे जीत है और फैसलाबाद में पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

Also Read
View All
IPL में लगातार दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी ‘कार’, फिर जीतेंगे ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड

ICC New Rules 2026: टेस्ट मैच के बीच में ‘लाल’ से ‘पिंक’ हो जाएगी गेंद, कोच भी घुसेंगे मैदान के अंदर, ICC ला रहा क्रिकेट नियमों में बड़े बदलाव

Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार