क्रिकेट

PAK vs SL 3rd T20: फिफ्टी की लालच में साहिबजादा फरहान ने कर दी ऐसी हरकत! जमकर हो रही है आलोचना

PAK vs SL 3rd T20: रावलपिंडी में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरे टी20 में अर्धशतक जड़ा लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसी हरकत कर दी, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
PAK vs SL 3rd T20
साहिबजादा फरहान (फोटो- Veto Screenshot)

PAK vs SL 3rd T20 Updates: मंगलवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, अपनी इस उपलब्धि से पहले वह मैदान पर ऐसी हरकत कर बैठे, जिसकी खूब आलोचना हो रही है। साहिबजादा जब 48 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अराफत मिन्हास को रन लेने के लिए बुलाया, लेकिन बाद में खुद पीछे हट गए। इस घटनाक्रम के कारण अराफत मिन्हास मुश्किल में पड़ गए और मैदान पर रन आउट होने का खतरा पैदा हो गया।

बाल-बाल रनआउट से बचे अराफात

पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर मिन्हास ने शॉट खेला और रन के लिए दौड़ गए। फरहान भी आगे बढ़ गए लेकिन जैसे ही लगा कि वह डेंजर जोन पर होंगे, उन्होंने अपने पैर वापस खींच लिए। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अराफत मिन्हास ने जैसे तैसे क्रीज में वापस पैर रखा। अपना 7वां मैच खेल रहे मिन्हास को उम्मीद भी नहीं थी कि जो कप्तान खिलाड़ी के साथ खड़ा होने के लिए होता है, वो इस तरह की हरकत कर देगा, वो भी अपना अर्धशतक पूरा करने की लालच में। अराफात लकी रहे कि श्रीलंकाई फील्डर का थ्रो खराब रहा और उन्हें वापस क्रीज में पहुंचने का समय मिल गया।

अराफात ने फरहान ने तेज बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे, जबकि फरहान ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये सारी उपलब्धियां एक तरफ और एक तरफ अपने खिलाड़ियों का सपोर्ट। लेकिन फरहान ने जो बीच मैदान पर अपने युवा खिलाड़ी के साथ किया, वो शायद जिंदगी भर उनकी इस हरकत को नहीं भूलेगा। फरहान ने 47 गेंदों में 76 रन की पारी खेली, तो अराफात 34 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस सीरीज के दोनों शुरुआती मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी लेकिन तीसरे मुकाबले को श्रीलंका ने जीत लिया। अब दोनों टीमें वनडे ट्राई सीरीज खेलेंगी, जहां तीसरी टीम इंग्लैंड होगी।

Updated on:
13 Oct 2026 10:31 pm
Published on:
13 Oct 2026 10:31 pm