क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेटरों के अच्छे दिन, बोर्ड ने 30 फीसदी तक सैलरी बढ़ाई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिेकटरों के सलाना करार का आज ऐलान किया है। इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटरों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है।
2 min read
pak
पाकिस्तान क्रिकेटरों के अच्छे दिन, बोर्ड ने 30 फीसदी तक सैलरी बढ़ाई

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आम चुनाव में मिली जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर इमरान खान प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। इमरान की जीत के समय यह उम्मीद जताई गई थी कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पाकिस्तानी क्रिकेट का बुरा वक्त समाप्त हो जाएगा। इस अपेक्षा के अनुरूप ही पाकिस्तान के क्रिकेटरों को आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी खुशखबरी दी है। पीसीबी ने आज अपना सलाना करार घोषित किया है। जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेटरों की वेतन में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी-

आज घोषित की गई पाकिस्तान के नए सेंट्रल कांट्रेक्‍ट के दायरे में आने वाले खिलाड़ियों को अगले तीन साल में 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक सैलरी देने का निर्णय किया है। बोर्ड ने अपने सेंट्रल कांट्रेक्‍ट खिलाड़ियों को A से लेकर D तक तीन श्रेणियों में बांटा हुआ है। अगल अगल श्रेणी में कुल 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

मैच फीस में भी हुई बढ़ोतरी -

खिलाड़ियों की मैच फीस में भी पीसीबी ने अब 20 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। बोर्ड के इस नए कदम से पाकिस्‍तान के खिलाड़ी मालामाल होने वाले हैं। पाकिस्‍तान ने अब A,B,C,D के अलावा नई श्रेणी E को भी जोड़ने का निर्णय किया गया है। पीसीबी की तरफ से बताया गया है कि इस नई श्रेणी में घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी। इसके अलावा जूनियर टीम में अच्‍छा करने वाले खिलाड़ियों को भी पीसीबी इस श्रेणी में रखेगा।

आजम को ए श्रेणी में मिली जगह-

पीसीबी की तरफ से सेंट्रल कांट्रेक्‍ट खिलाड़ियों की सूची में भी बदलाव किया गया है। बाबर आजम को B से A श्रेणी में प्रमोट किया गया है। साथ ही मोहम्मद हफीज अब A से B श्रेणी में खिसक गए हैं। A श्रेणी में शोएब मलिक, सरफराज अहमद, यासिर शाह, मोहम्‍मद आमिर और अहजर अली अपनी जगह बनाए हुए हैं।

Published on:
07 Aug 2018 05:01 pm
Also Read
View All
UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

रेड बॉल क्रिकेट में दिखी वैभव सूर्यवंशी की क्लास, चौके-छक्के छोड़ डिफेंस को मजबूत करते आए नजर, देखें वीडियो