क्रिकेट

बंगालदेश से टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को एक और झटका, ICC ने काटे 8 अंक, WTC पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंचा

आईसीसी ने पाकिस्तान पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। इस जुर्माने के बाद पाकिस्तान के 8 अंक कट गए हैं और वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गया है। अब उनसे नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम है।

less than 1 minute read
May 15, 2026
पाकिस्तान टेस्ट टीम पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना (Photo - ICC)

Bangladesh vs Pakistan, WTC 2025-27: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। ढाका के मीरपुर स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लगा।

धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। आईसीसी के इस जुर्माने के बाद पाकिस्तान के 8 अंक कट गए हैं और वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गया है। अब उनसे नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम है।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा – अब भी अपनी काबिलियत साबित करनी है, तो मेरी जगह नहीं बनती

ये भी पढ़ें

‘यह अब क्रिकेट नहीं, कुछ और ही है’, विराट कोहली ने बताया क्यों बदल गया है आज का T20 गेम, युवाओं और दिग्गजों पर कही बड़ी बात
Also Read
View All