15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पंड्या की आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी? मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी ने दिया अपडेट

Hardik Pandya Returns: पिछले तीन मैच मिस करने वाले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए केकेआर खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं, यह अपडेट उनक साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 15, 2026

Hardik Pandya Returns

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Hardik Pandya Returns: मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में मैदान पर कब वापसी करेंगे? क्‍या पंड्या और फ्रैंचाइजी मालिकों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्‍या हार्दिक को एमआई की कप्‍तानी से हटाया जाएगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, क्योंकि पंड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन मैच मिस कर चुके हैं। इसी बीच उनके टीम मेट शार्दुल ठाकुर ने उनके कमबैक पर बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि हार्दिक केकेआर के खिलाफ बुधवार को वापसी कर सकते हैं।

मुंबई प्रैक्टिस कर रहे पंड्या

दरअसल, पीठ की ऐंठन के कारण बाहर चल रहे पंड्या ने सबसे पहले 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का घरेलू मैच नहीं खेला। इसके बाद टीम के साथ रायपुर जाने के बावजूद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की। फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के लिए धर्मशाला भी नहीं गए। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने एमआई की कप्‍तानी की।

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने पंड्या के बारे में एक अहम जानकारी देते हुए पुष्टि की कि पिछले तीन मैच वह चोट के कारण नहीं खेले थे। फिलहाल वह मुंबई में प्रैक्टिस कर रहे हैं। शार्दुल ने यह भी संकेत दिया कि पंड्या 20 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

वह कोलकाता में टीम के साथ जुड़ेंगे और खेलेंगे- शार्दुल

शार्दुल ने फ्रेंचाइजी के साथ पंड्या के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा कि हार्दिक चोटिल हैं। इसलिए वह कुछ मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाए। वह रायपुर गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए। वह अभी मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह कोलकाता में टीम के साथ जुड़ेंगे और खेलेंगे। उनके जैसे खिलाड़ियों की काबिलियत को हम हमेशा मिस करते हैं।

बल्‍ले और गेंद से फ्लॉप पंड्या

ज्ञात हो कि मुंबई इंडियंस पहले ही आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है और पंड्या का खराब प्रदर्शन टीम के इस निराशाजनक अभियान के पीछे के मुख्य कारणों में से एक रहा है। उनके लिए कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही भूमिकाओं में यह सीजन काफी मुश्किल भरा रहा है। आठ पारियों में पंड्या ने महज 20.85 के औसत और 136.44 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 20.4 ओवरों में 61.50 के औसत और लगभग 11.90 के इकॉनमी रेट से केवल चार विकेट लिए हैं।