क्रिकेट

Asia Cup 2025 से पहले गजब की फॉर्म में पाकिस्तान टीम ने रचा इतिहास, T20i में पहली बार किया ये कारनामा

Pakistan 200+ T20i score first time in UAE: Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में है। यूएई में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी तो वहीं अब यूएई के खिलाफ जीत हासिल की है। इसके साथ उसने यूएई में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है।

2 min read
Aug 31, 2025

Pakistan 200+ T20i score first time in UAE: Asia Cup 2025 का आगाज होने में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। इससे पहले पाकिस्‍तान की टीम में यूएई में ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्‍तान ने जहां अफगानिस्‍तान के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज की थी तो वहीं अब दूसरे मैच में मेजबान यूएई को 31 रनों से रौंदा है। इस तरह एशिया कप से पहले पाकिस्‍तान की टीम शानदार लय में लौटती नजर आ रही है। यूएई के खिलाफ मुकाबले में सलमान आगा की अगुवाई वाली इस टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, जिसके लिए वह अब तक तरस रही थी।

पहली बार यूएई में बनाए 200 से अधिक रन

कप्‍तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान सैम अयूब और हसन नवाज के विस्‍फोटक अर्धशतकों की बदौलत स्‍कोर बोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर में 207 रन लगाए। इसके जवाब में यूएई की टीम 176 रन ही बना सकी और पाकिस्‍तान ने 31 रन से जीत दर्ज की। ये पहली बार है, जब पाकिस्‍तान ने यूएई की सरजमीं पर 200 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले उसका यहां सर्वाधिक स्‍कोर 193/2 था, जो उसने 2022 के एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शारजाह में बनाया था।

यूएई में पाकिस्‍तान ने 2009 में खेला था पहला टी20  

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने यूएई में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2009 में खेला था। उस दौरान पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों के चलते मुकाबले नहीं हो रहे थे और पाकिस्‍तान की टीम ने यूएई के स्टेडियम को ही अपना होमग्राउंड बनाया था। तब से लेकर पाकिस्‍तान की टीम टी20 में 200 रन के स्‍कोर को छूने के लिए तरस रही थी।

पाकिस्तान के यूएई में सर्वश्रेष्‍ठ T20i स्कोर

207/10 - बनाम यूएई (शारजाह 30 अगस्त 2025)
193/2 - बनाम हांगकांग (शारजाह 2 सितंबर 2022)
189/2 - बनाम नामीबिया (अबूधाबी 2 नवंबर 2021)
189/4 - बनाम स्कॉटलैंड (शारजाह 7 नवंबर 2021)
187/10 - बनाम श्रीलंका (दुबई 13 दिसंबर 2013) 

Updated on:
31 Aug 2025 09:56 am
Published on:
31 Aug 2025 09:55 am
Also Read
View All

अगली खबर