25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चेपॉक आने पर हर किसी को यही अनुभव होता है’, CSK के हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला इंटरव्‍यू

Zaheer Khan 1st Interview: CSK के नए हेड कोच जहीर खान का पहला इंटरव्‍यू सामने आया है। सीएसके ने इस इंटरव्‍यू को एक्‍स पर पोस्‍ट किया है, जिसमें उन्‍होंने नई जिम्‍मेदारी को लेकर बातचीत की है। उन्‍होंने कहा कि चेपॉक आने पर हर किसी को यही अनुभव होता है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 25, 2026

Zaheer Khan 1st Interview after join CSK

सीएसके के नए कोच जहीर खान। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Zaheer Khan 1st Interview after join CSK: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को हाल ही में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) ने अपना नया हेड कोच नियुक्‍त किया था। इसके बाद अब सीएसके ने उनका नया पद संभालने को लेकर पहला इंटरव्‍यू किया है, जिसे फ्रैंचाइजी के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें जहीर नई जिम्‍मेदारी को लेकर बातचीत करते देखे जा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि फैंस का ऐसा रिस्पॉन्स पाकर बहुत अच्छा और बहुत खास लगा। यह सही जगह पर आने और कुछ हासिल करने को लेकर है। जहां टीम और फैंस एक बड़े परिवार की तरह दिखते हैं। चेपॉक आने पर हर किसी को यही अनुभव होता है।

हेड कोच नियुक्‍त होने पर कही थी ये बात

बता दें कि जब जहीर खान को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का नया हेड कोच बनाया गया था, तब उन्‍होंने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक में शामिल होना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं मैदान पर सीएसके का कई बार सामना कर चुका हूं। उस दौरान मुकाबलों का मैंने पूरा लुत्‍फ उठाया। चेपॉक में सुपर फैंस ने जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वह इसे मेरे लिए और भी खास बनाता है। मैं शानदार इतिहास वाली लेगेसी फ्रैंचाइजी का हिस्‍सा बनने का अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं।

जहीर ने खेले 100 आईपीएल मुकाबले

जहीर ने अपने आईपीएल करियर में 2008 से लेकर 2017 तक कुल 100 मैच खेले, जिनमें उन्‍होंने 27.3 के औसत और 7.59 की इकॉनमी से 102 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा वह भारत के लिए 307 इंटरनेशनल मैचों में 610 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे।

आईपीएल में निभाईं कई अहम जिम्‍मेदारी

जहीर आईपीएल में आरसीबीस, एमआई और डीसी के लिए खेल चुके हैं। 2017 में इस टूर्नामेंट से संन्‍यास के बाद वह इस लीग में अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह 2019 के आईपीएल सीजन से पहले एमआई के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर बने। फिर उन्‍होंने ग्लोबल डेवलपमेंट हेड के तौर पर भी काम किया। 2025 के आईपीएल वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहे। हालांकि, अगले ही सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी।