25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s U-19 Cricket: भारत दौरे और टी20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

England U-19 Women Team: इंग्लैंड ने U-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 और भारत दौरे के लिए टीम घोषित की। जानें 5 मैचों की टी20 सीरीज़ और वर्ल्ड कप की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
England U-19 Women T20 World Cup 2027 Squad.

इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी। (Photo- ICC)

England U-19 Women Squad: इंग्लैंड ने 2027 में होने वाले U-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप और आगामी भारत दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इंग्लैंड ICC U-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली पहली टीम बन गई है। यह टूर्नामेंट नेपाल और बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।

इंग्लैंड की घोषित U-19 टीम नवंबर-दिसंबर 2026 में भारत का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज पूरी होने के बाद टीम एक सप्ताह और भारत में रुकेगी। इस दौरान जनवरी-फरवरी 2027 में होने वाले ICC टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए आउटडोर अभ्यास जारी रखेगी।

पांच खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर चुना गया

18 वर्षीय फोएबी ब्रेट इंग्लैंड की 2025 की टीम से इस बार शामिल होने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं। वहीं, मारिया एंड्रयूज पहले 2025 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ थीं। अब उन्हें मुख्य टीम में जगह दी गई है।

आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर भी चुना गया है। ये खिलाड़ी सर्दियों के पूरे कार्यक्रम में टीम के साथ रहेंगी। इसमें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ के बाद होने वाला ट्रेनिंग कैंप भी शामिल है।

कोच बोलीं- अब तक की सबसे अच्छी टीम

मुख्य कोच क्रिस गेस्ट ने कहा कि यह चुनी गई टीम को इंग्लैंड की अब तक की सबसे अच्छी तरह तैयार U-19 टीम बताया। उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह हमारा लक्ष्य U-19 वर्ल्ड कप जीतना है। पिछले टूर्नामेंटों से मिली सीख को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार अपनी तैयारी में थोड़ा बदलाव किया है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से कुछ समय पहले आउटडोर क्रिकेट खेलने और मैच का अनुभव हासिल करने का मौका मिले।'

इंग्लैंड की महिला अंडर-19 स्क्वाडः

मारिया एंड्रयूज, अमेली बिशप, फोएबी ब्रेट, एलिज़ा ब्रिस्टो, फ्लोरा डेविस, हॉली गार्टन, ब्रायोनी गिलग्रास, जेनेवीव जीर, अमेलिया ओलिवर, श्रिष्टि पाटिल, प्रार्थना रेड्डी, फेथ टीकासिंह, क्लारा थाकर, स्काई थॉमस और वीनस वीरापुली।

नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व: आवा क्लाइव, इव्रीन धालीवाल, लिब्बी फेलोज़, लूसी रैंडल-बिसेल और इसोबेल थॉर्नडाइक।