25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स में अफगानिस्तान की हार से बदले क्वार्टर फाइनल के समीकरण, जानें अब किससे होगा भारत का मुकाबला

Asian Games Quarter-final Scenario: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया है। इसके साथ ही क्‍वार्टर फाइनल के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब क्‍वार्टर फाइनल मे भारत का मुकाबला किससे होगा। आइये आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 25, 2026

Asian Games Quarter-final Scenario

अफगानिस्‍तान बनाम नेपाल मैच के बाद हाथ मिलाते खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Cricketracker)

Asian Games Quarter-final Scenario for India: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मेंस क्रिकेट इवेंट के तहत कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में ग्रुप ए का मुकाबला नेपाल और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। नेपाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए 16 गेंद शेष रहते अफगानी टीम को 5 विकेट से मात दी है। अफगानिस्‍तान की इस हार के साथ ही क्‍वार्टर फाइनल के सिनेरियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत की भिड़ंत क्‍वार्टर फाइनल में अब कौन-सी टीम से होगी? आइये आपको इसका पूरा समीकरण बताते हैं।

क्‍वार्टर फाइनल के मुकाबले

बता दें कि ग्रुप-ए से शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला क्‍वार्टर फाइनल में श्रीलंका से होगा, जबकि इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सामना भारत से होगा। इसी तरह ग्रुप-बी से टॉप पर रहने वाली टीम क्‍वार्टर फाइनल में बांग्‍लादेश से भिड़ेगी, तो इस ग्रुप से दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पाकिस्‍तान से होगी।

अफगानिस्‍तान या नेपाल किससे होगी भारत की भिड़ंत

ग्रुप-ए में अफगानिस्‍तान की टीम अपने दोनों मैच खेल चुकी है। अब वह दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक और +0.846 के नेट रन रेट के बाद शीर्ष पर काबिज है। जबकि नेपाल की टीम एक मैच में जीत के साथ दो अंक और +0.842 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्‍थान पर है। अगर नेपाल अपने दूसरे और आखिरी मुकाबले में जापान को हरा देती है, तो वह शीर्ष पर रहते हुए क्‍वार्टर फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेगी। जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा।

वहीं, अगर नेपाल की टीम जापान से हार जाती है, तो भी वह दूसरे स्‍थान पर रहते हुए क्‍वार्टर फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है। हालांकि उसे जापान से बड़े अंतर से हारने से बचना होगा। ऐसे में उसका सामना क्‍वार्टर फाइनल में भारत से होगा। बता दें कि यहां से जापान का क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचना बेहद ही मुश्किल है, क्‍योंकि अफगानिस्‍तान के खिलाफ 48 रन से मिली बड़ी हार के बाद उसका नेट रेट -2.400 है।

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट ग्रुप A पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1अफगानिस्तान21102+0.846
2नेपाल11002+0.842
3जापान10100-2.400