25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्‍स 2026 में कौन-सी टीम भारत के लिए बनेगी सबसे बड़ी चुनौती? जो गोल्ड की राह में डालेगी बाधा

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को नॉकआउट चरण में श्रीलंका, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से बड़ी चुनौती मिल सकती है। आइये इस साल इन टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 25, 2026

India in Asian Games 2026

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India in Asian Games 2026:एशियन गेम्‍स 2026 में नॉकआउट चरण का आगाज 28 सितंबर से होने वाला है। जहां क्‍वार्टर फाइनल में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय टी20 टीम का सामना अफगानिस्‍तान या फिर नेपाल से हो सकता है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस पड़ाव को आसानी पार कर सेमीफाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन इसके बाद भारत को गोल्‍ड हासिल करने के लिए एशिया की दो शीर्ष टीमों का सामना करना होगा, जो उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। आइये उन दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

सेमीफाइनल श्रीलंकाई युवा टीम देगी चुनौती!

भारतीय टीम अगर फाइनल में पहुंचती है, तो उसका सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका से हो सकता है। श्रीलंका भले ही मौजूदा आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग 9 में स्‍थान पर है, लेकिन इस टीम ने कई बार बड़ी टीमों को चौंकाया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बार भारत की तर्ज पर ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इतना ही नहीं टीम कमान युवा सहान अराचिगे को सौंपी गई है। वहीं, निरोशन डिकवेला को बतौर विकेटकीपर चुना गया है। इसके अलावा टीम में लसिथ क्रूसपुले, केशन डी लिवरा और एशेन बंडारा को भी चुना गया है, जो टूर्नामेंट में श्रीलंका के अभियान को कामयाब बनाना चाहेंगे।

बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने इस साल अभी तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ पांच मैचों में जीत नसीब हुई है। लेकिन, इस वह ऑस्‍ट्रेलिया, पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज जैसी टीमों को भी हरा चुकी है। इसलिए भारतीय टीम को एशियन गेम्‍स में श्रीलंका से सावधान रहना होगा।

श्रीलंका क्रिकेट टीम

सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, केशन डी लिवरा, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंडु हंसाका, चमिका करुणारत माने, प्रमोवांजा, नुशान, नुशान, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, सानुशन तुषारा और विजयकांत व्यासकांत।

फाइनल में पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश से होगी टक्‍कर

भारतीय टीम क्‍वार्टर और सेमीफाइनल की बाधा पार कर लेती है, तो फाइनल में उसकी टक्‍कर पाकिस्‍तान या फिर बांग्‍लादेश से हो सकती है। ये दोनों टीमें आईसीसी की मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में क्रमश: छठे और 8वें स्‍थान पर है। पाकिस्‍तान की बात करें तो वह लंबे समय से भारत से नहीं जीत सकी है। इस साल उसने कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, निनमें से उसे 8 में जीत मिली है, तो एक मैच बेनतीजा रहा है। उसे भारत के हाथों आखिरी हार 15 फरवरी को मिली थी। भारत को गोल्‍ड तक पहुंचने के लिए एक बार फिर क्रिकेट में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्ति को हराना होगा।

पाकिस्तान की टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), माज सदाकत, आकिफ जावेद, अली रजा, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, हैदर अली, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान खान (विकेटकीपर) साद मसूद, सईम अयूब और सुफियान मोकिम।

बांग्‍लादेश भी कुछ कम नहीं

वहीं, बांग्‍लादेश की बात करें, तो इस टीम ने इस साल अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्‍यूजीलैंड को चौंकाया था। जब उसने कीवी टीम के खिलाफ तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्‍म की थी। हालांकि उसके बाद वह ऑस्‍ट्रेलिया से 3-0 से सीरीज हारी थी, लेकिन उसके बाद जबरदस्‍त वापसी करते हुए जिम्‍बाब्‍वे को तीन मैचों की आखिरी सीरीज में 2-1 से हराया था। इस तरह इस साल बांग्‍लादेश की टीम ने 9 में से तीन मैच जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर फाइनल में भारत का सामना बांग्‍लादेश से होता है, तो उसे सावधान रहना होगा।

बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदोय, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, मुसद्द हुसैन सैकात, यासिल अली चौधरी, नसुम अहमद, शैफ उद्दी, शोरिफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, शेक मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद।