क्रिकेट

पूर्व कप्तान ने दिया चौंकने वाला बयान, कहा – इसलिए मैच फिक्सिंग में शामिल होते हैं पाकिस्तानी

javed मियांदाद ने टीम मैनेजमेंट का झुकाव विदेशी कोच की तरफ होने से खिलाड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की। मियांदाद के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले कुछ साल में विदेशी कोचिंग पर अधिक भरोसा किया है। विश्व कप के दौरान मैथ्यू हेडन मेंटर के तौर पर टीम के साथ थे, जबकि शॉन टेट टीम के बोलिंग कोच थे।
2 min read
pak_bacl_band.png

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने मैच फिक्सिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मियांदाद ने मैच फिक्सिंग के पीछे कि वजह बताई है। उनका मानना है कि अगर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का झुकाव विदेशी कोच की तरफ रहेगा तो एक बार फिर फिक्सिंग जैसे विवाद हो सकते हैं। मियांदाद ने कहा कि खिलाड़ी जब असुरक्षित महसूस कार्ये हैं तब वे फिक्सिंग जैसा कांड करते हैं।

मियांदाद ने टीम मैनेजमेंट का झुकाव विदेशी कोच की तरफ होने से खिलाड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की। मियांदाद के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले कुछ साल में विदेशी कोचिंग पर अधिक भरोसा किया है। विश्व कप के दौरान मैथ्यू हेडन मेंटर के तौर पर टीम के साथ थे, जबकि शॉन टेट टीम के बोलिंग कोच थे। उनके मुताबिक जब मैच फिक्सिंग शुरू हुई थी, तो उसकी वजह भी खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना ही थी और विदेशी कोचों के होने से यह फिर से हो सकता है।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, 'हम लोगों ने काउंटी खेला है। मगर आज जो ये लड़के खेल रहे हैं, उनका फ्यूचर क्या है? उन खिलाड़ियों को देखें, जिन्होंने पहले हमारे मुल्क के लिए क्रिकेट खेला है। मैं अपनी बात नहीं कर रहा। मेरे पास कई बड़े ऑफर आए लेकिन मैं नहीं गया। लेकिन वो खिलाड़ी जो फिलहाल टीम का हिस्सा हैं, उनका फ्यूचर क्या है? उनको पता है कि अगर उन्होंने परफॉर्म नहीं किया तो उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। यही वो वजह है जिसके कारण फिक्सिंग हुई थी। सबको ये डर था कि कहीं उनका करियर ना खत्म हो जाए।'

बता दें हालही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पाकिस्तान ने फ़ाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्हें भारत और ज़िम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फ़ाइनल में भी पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने महज 138 रन का मामूली लक्ष्य रखा था।

Published on:
16 Nov 2022 10:51 am
Also Read
View All
ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए इंग्लैंड का प्लान तैयार, हैरी ब्रूक ने कहा- करना पड़ा काफी रिसर्च

आयरलैंड में शर्मनाक हार के 2 दिन बाद Shreyas Iyer ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Belfast का मैदान कोई स्टेडियम नहीं था

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाओं पर श्रेयस अय्यर ने लगाया विराम, बताया क्यों नहीं दिया जा रहा मौका!

AUS W vs WI W: सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में बनाई जगह

AUS W vs WI W: डिएंड्रा डॉटिन ने चोटिल होने के बावजूद बना डाला रिकॉर्ड, विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल