
वैभव सूर्यवंशी और हैरी ब्रूक (फोटो- BCCI)
Harry Brook on Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सूर्यवंशी को रोकने के लिए काफी रिसर्च की है और अब पूरा प्लान तैयार कर लिया है। उन्हें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है।
अगर वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले में डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी का चयन इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए हुआ। उन्होंने आईपीएल 2026 में 237 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के खिताबी मुकाबले में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी अपने नाम किया।
इसके बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दे रही है, जबकि सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के ओपनर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनके डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि वह डेब्यू करेंगे या नहीं।
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, "वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। उसने पिछले साल शानदार बल्लेबाजी की है। हालांकि, हमारी टीम और गेंदबाजों ने सूर्यवंशी को रोकने के लिए काफी रिसर्च की है। अब उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज उस प्लान को मैदान पर सफल करेंगे।"
आपको बता दें कि पहले टी20 मुकाबले से पहले जब टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं, तब उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस बात को सीक्रेट रखा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करते नजर आएंगे, क्योंकि उनका प्लान है कि जिन खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को मैच जिताए हैं, उन्हें सुरक्षा, भरोसा और पूरा कॉन्फिडेंस दिया जाए।
Published on:
01 Jul 2026 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
