1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाओं पर श्रेयस अय्यर ने लगाया विराम, बताया क्यों नहीं दिया जा रहा मौका!

England vs India: भारत-इंग्लैंड पहले टी20 से पहले श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को लगातार मौका देना टीम की प्राथमिकता है, जिससे सूर्यवंशी का इंतजार और बढ़ सकता है।
2 min read
Google source verification
shreyas iyer reacts on vaibhav suryavanshi

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Shreyas Iyer on Vaibhav Suryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू की चर्चाओं पर लगभग विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिल रहा है और टीम में मौजूद खिलाड़ियों को मौका देना क्यों जरूरी है।

सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा मौका

मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम में शामिल खिलाड़ियों ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए लगातार मौके देना जरूरी है। श्रेयस ने यह भी कहा कि जिन खिलाड़ियों ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता है, उन्हें अच्छी तरह पता है कि टी20 क्रिकेट कैसे खेला जाता है और टीम को मैच कैसे जिताए जाते हैं। एक तरह से वही खिलाड़ी इस टीम के मुख्य स्तंभ हैं, क्योंकि वे लगातार टी20 फॉर्मेट खेलते हैं। ऐसे में किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले उन्हें मौके देना जरूरी है।

श्रेयस अय्यर के इस बयान से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

वर्ल्डकप में गरजा था संजू-ईशान का बल्ला

आपको बता दें कि जिस टी20 वर्ल्ड कप की श्रेयस अय्यर बात कर रहे हैं, उसमें संजू सैमसन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैचों में 80 की औसत से 321 रन बनाए थे, जिसमें 27 चौके और 24 छक्के शामिल थे। वहीं, ईशान किशन को 9 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 317 रन बनाए और उनका औसत 35 का रहा।

हालांकि, अभिषेक शर्मा की फाइनल में खेली गई पारी को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट में वह ज्यादातर मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे। उनसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने बनाए थे। इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही अभिषेक शर्मा की टीम में जगह बनी रही, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भी चली गई और उनका टीम से पत्ता भी साफ हो गया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग