क्रिकेट

PSL छोड़ IPL चुनने पर बौखलाया पाकिस्‍तान, MI के खिलाड़ी को पीसीबी ने भेजा कानूनी नोटिस

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को चोटिल लिजाद विलियम्‍स की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। यह देख पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड कॉर्बिन को अनुबंध संबंधी दायित्वों के कथित उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 11:46 AM IST
Corbin Bosch
Corbin Bosch

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज होने में अब कुछ दिन ही शेष है। इससे पहले सभी टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और चोटिल खिलाडि़यों को रिप्‍लेस भी किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिजाद विलियम्स चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में साउथ अफ्रीका के 30 वर्षीय ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया है। कॉर्बिन ने पीएसएल के लिए भी अपना नाम दिया था, लेकिन उन्‍होंने अब आईपीएल को चुना है। इस वजह से पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है और उन्‍हें अनुबंध संबंधी दायित्वों के कथित उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।

पीएसएल ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने खरीदा

पीसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पीएसएल प्लेयर ड्राफ्ट के 10वें संस्करण के दौरान पेशावर जाल्मी ने डायमंड श्रेणी में कॉर्बिन बॉश को चुना था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानूनी नोटिस उनके एजेंट के माध्यम से भेजा गया था और उनसे इसका औचित्य पूछा गया है।

अपेक्षित समय में मांगा जवाब

पीसीबी ने पीएसएल से आईपीएल में जाने के नतीजों का उल्लेख किया है और अपेक्षित समय में जवाब मांगा है। इस मामले पर कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। बता दें कि कॉर्बिन बॉश पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। वह राजस्थान रॉयल्स में एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे।

टकरा रहीं आईपीएल और पीएसएल की तारीखें

कॉर्बिन इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका 20 जीतने वाली एमआई केप टाउन का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 86 टी20 खेले हैं और 8.38 की इकॉनमी से 59 विकेट अपने नाम किए है। वहीं, बल्‍ले से 663 रन भी बनाए हैं। बता दें कि आईपीएल और पीएसएल की तारीखें टकरा रही हैं, जिस कारण विदेशी प्‍लेयर्स को किसी एक को चुनना होगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 तक खेला जाएगा। वहीं, पीएसएल का आयोजन 11 अप्रैल से 18 मई तक होना है।

Updated on:
17 Mar 2025, 11:46 AM IST
Published on: