
Jasprit Bumrah
Glenn McGrath on Jasprit Bumrah Injury: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने चोट से जूझ रहे भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुमराह को यदि अपना करियर लंबा करना है तो उन्हें वर्कलोड कम करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह अन्य गेंदबाजों की तुलना में अपने शरीर पर अधिक दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने पहले भी इसे मैनेज करने के तरीके खोजे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हर बार ऐसा नहीं हो पाता है। बता दें कि बुमराह बॉर्डर-गावस्कर टॉफी 2024-25 के दौरान इंजर्ड हो गए थे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह चैंपियंस ट्रॉफी से वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
मैक्ग्रा ने कहा कि बुमराह को मैदान के बाहर और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तेज़ गेंदबाज होना कार चलाने जैसा है। अगर आप कार में ईधन नहीं भरते हैं तो देर-सबेर आपका ईधन खत्म हो ही जाएगा। मेरा ईधन टैंक जसप्रीत से बड़ा था, क्योंकि मैं उतनी तेज गेंदबाज नहीं करता था, जितना बुमराह करते हैं।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल रिहैब पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन वह टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैच मिस करेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस को उनके बिना ही आईपीएल में अपने अभियान का आगाज करना होगा।
Updated on:
17 Mar 2025, 9:10 AM IST
Published on:
17 Mar 2025, 9:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.