
Pakistan cricket team, T20 world cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 एक बुरे सपने की तरह रहा। टीम क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पाई। उन्हें पहले यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) और फिर भारत ने करारी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार के चलते उनका सफर यही समाप्त हो गया और ग्रुप ए से भारत और अमेरिका ने सुपर 8 में जगह बना ली।
पाकिस्तान को इस शर्मनाक प्रदर्शन के चलते दोहरा झटका लगा है। वे दो साल बाद भारत में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डारेक्ट एंट्री नहीं मिलेगी, उन्हें इसके लिए क्वालीफायर खेलना होगा। इतिहास में यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान किसी भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर खेलेगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टॉप 8 में रहने वाली टीमों को अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का टिकट मिलेगा। वहीं ग्रुप स्टेज में हारने वाली टीमों को क्वालीफायर खेलना होगा। सुपर 8 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, यूएस, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड और बांग्लादेश अन्य दो टीमें होंगी। अभी आधिकारिक तौर पर इन दोनों ने क्वालीफाई नहीं किया है। पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड भी सुपर 8 में जगह नहीं बना पाई हैं और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई हैं।