19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Squad Update: कौन हैं प्रेमा रावत? जो बिना इंटरनेशनल मैच खेले जा रही हैं वर्ल्डकप खेलने, श्रेयंका पाटिल की लेंगी जगह

Prema Rawat Replace Shreyanka Patil: ऑफ स्पिनर श्रीलंका पाटिल घुटने की गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह घरेलू क्रिकेट और WPL में शानदार प्रदर्शन करने वाली 24 वर्षीय प्रेम रावत को टीम में शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
Shreyanka patil and prema rawat

श्रेयंका पाटिल और प्रेमा रावत (फोटो- IANS)

Women's Cricket Team Squad Update: वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दो मैच के बाद ही टीम इंडिया की ऑफ स्पिनर श्रीलंका पाटिल घुटने में गंभीर चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब उनकी जगह प्रेमा रावत लेंगी, जिन्होंने अब तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट मिला है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ श्रेयंका को लगी थी चोट

नीदरलैंड्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में छठे ओवर के दौरान श्रेयंका पाटिल चोटिल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका संतुलन बिगड़ने की वजह से वह बुरी तरह गिर पड़ी थीं, जिसके कारण उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद श्रेयंका को रिप्लेस करने के लिए प्रेम रावत को चुना गया, जो उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेलती हैं और हाल ही में वुमन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

24 साल की प्रेमा इंग्लैंड दौरे पर ही हैं, जहां वह इंडिया ए टीम के साथ हैं। वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में प्रेमा ने 6 से भी कम की इकॉनमी रेट और 8 के बेहतरीन औसत से गेंदबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने वूमेंस राइजिंग एशिया कप स्टार टूर्नामेंट में भी भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए थे। अब देखना यह होगा कि क्या वह श्रेयंका की कमी को पूरा कर पाती हैं या नहीं।

ग्रुप में टॉप पर टीम इंडिया

फिलहाल वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार दो मैच जीतकर अपने ग्रुप में पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो मुकाबले जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पीछे होने की वजह से दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने दो में से एक मुकाबला जीता है और वह तीसरे स्थान पर है। भारत के ग्रुप में बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम भी हैं और इस ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें अगले दौर के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें प्रमुख दावेदार हैं।

21 जून को साउथ अफ्रीका से मुकाबला

आपको बता दें कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 21 जून को होगा। इसके बाद 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से उसका मुकाबला होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026