19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Most Runs in Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना के पास इतिहास बदलने का मौका, टी20 वर्ल्डकप में बना सकती हैं सबसे ज्यादा रन

Smriti Mandhana in Women's T20 World Cup: टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में 666 रन बनाए हैं और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हरमनप्रीत कौर से 108 रन पीछे हैं।

2 min read
Google source verification
Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (फोटो- BCCI Women)

Smriti Mandhana Runs in Women's T20 World Cup: वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदल सकती हैं। इस वर्ल्ड कप में उनके पास भारत के लिए वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका है। अब तक मंधाना ने 27 मैच खेले हैं और 666 रन बनाए हैं। पिछली दो पारियों में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए और भारत की टीम में अहम भूमिका निभाई।

21 जून को मिताली को छोड़ सकती हैं पीछे

अब टीम इंडिया को अगला मुकाबला 21 जून को साउथ अफ्रीका से खेलना है। अगर वह उस मुकाबले में 61 रन बना लेती हैं तो मिताली राज को पीछे छोड़ देंगी। आपको बता दें कि मिताली राज के नाम 23 मुकाबलों में 40 की औसत से 726 रन दर्ज हैं। टीम इंडिया की पूर्व कप्तान ने 2018 में संन्यास ले लिया था।

भारत के लिए वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास है, जिन्होंने 35 मुकाबलों में 774 रन बनाए हैं। ऐसे में स्मृति मंधाना के पास इस वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर को भी पीछे छोड़ने का मौका है और अगर वह ऐसा करती हैं तो भारत के लिए वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं।

सूजी बेट्स के नाम सबसे ज्यादा रन

आपको बता दें कि वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के पास है, जिन्होंने 42 मुकाबलों में 31 की औसत से 1216 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर हैं, जिन्होंने 1061 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 1008 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 32 मैचों में 992 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 852 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, तो इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट ने 832 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने 790 रन बनाए हैं और वह हरमनप्रीत कौर से 16 रन आगे हैं।

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीदेशमैचरनऔसत
सूजी बेट्सन्यूजीलैंड42121631.17
स्टेफिन टेलरवेस्टइंडीज36106139.29
एलिसा हेलीऑस्ट्रेलिया42100828.80
मेग लेनिनऑस्ट्रेलिया3599239.68
सोफिया डिवाइनन्यूजीलैंड4085226.62
नेट सिवर ब्रंटइंग्लैंड3183241.60
डिएंड्रा डॉटइनवेस्टइंडीज3779025.48
हरमनप्रीत कौरभारत4177424.96
बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया3076938.45
शेर्लोट एडवर्ड्सइंग्लैंड2476836.57
चमारी अट्टापट्टुश्रीलंका3474221.82
मिताली राजभारत2472640.33
स्मृिति मंधानाभारत2766625.61

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026