क्रिकेट

AUS vs PAK: पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, मात्र 68 रन पर खोये 7 विकेट, सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

कंगारू टीम तीसरे दिन पहली पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/2 से आगे खेलने उतरी। उसकी पूरी टीम शुक्रवार को पहली पारी में 299 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। इस तरह उसे 14 रन की बढ़त मिली।

2 min read

Australia vs Pakistan, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को बारिश के कारण खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं और वह पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर 197 रन पीछे है। सिडनी में मैच के दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई और एक बार खेल रोके जाने के बाद दोबारा शुरू ही नहीं हो सका। खेल रोके जाने के समय स्टीव स्मिथ छह रन और मार्नश लाबुशेन 23 रन पर नाबाद थे।

मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर 34 रन के रूप में लगा। वॉर्नर को आगा सलमान की गेंद पर बाबर आजम ने कैच आउट किया। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी 47 रन बनाकर आउट हो गये। पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और सैम अयूब खाता नहीं खोल पाए। अब्दुल्ला शफीक को मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने सैम अयूब का शिकार किया। दो विकेट गिर जाने के बाद बाबर आजम और कप्तान शान मसूद पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाबर 26 रन को पैट कमिंस पगबाधा आउट किया। इसके कुछ देर बाद सऊद शकील पांच रन पर पवेलियन लौट गए। कप्तान शान मसूद भी 35 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने अपनी 88 रनों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। पैट कमिंस की गेंद पर जोश हेजलवुड ने उनका कैच पकड़ा।

उनके बाद साजिद खान भी कमिंस का शिकार बने। उन्होंने 15 रन बनाए। आगा सलमान 67 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। हसन अली शून्य पर आउट हुये। आमिर जमाल 82 रन बनाकर आउट हुये, उन्हें नाथन लियोन ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। मीर हमजा सात पर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान 103 गेंदों में 88 रन, आमेर जमाल 97 गेंदों में 82 रन, आगा सलमान ने 67 गेंदों में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत टीम पहली पारी 77.1 ओवर में 313 रन बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने पांच विकेट लिये। मिचेल स्टार्क ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। जॉश हेजलवुड, नेथन लायन और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।

Updated on:
05 Jan 2024 01:15 pm
Published on:
05 Jan 2024 01:14 pm
Also Read
View All