क्रिकेट

PAK vs NZ 2nd Test: बराबरी के लिए छटपटा रही पाक टीम ने पहली पारी में बनाए 418 रन

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पांच विकेट पर 418 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं।

2 min read
Nov 26, 2018
PAK vs NZ 2nd Test: बराबरी के लिए छटपटा रहे पाक ने पहली पारी 418 रनों पर घोषित की

नई दिल्ली। हेरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (नाबाद 127) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को पांच विकेट पर 418 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं।


न्यूजीलैंड बिना विकेट गंवाए 24 रन-
न्यूजीलैंड अभी पाकिस्तान के स्कोर से 394 रन पीछे है जबकि उसके पूरे 10 विकेट शेष है। स्टंप्स के समय जीत रावल 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन और टॉम लाथम 23 गेंदों पर एक चौके के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।


सोहेल ने खेली मैराथन पारी-
इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया। सोहेल ने 81 और बाबर आजम ने अपनी पारी को 14 रन से आगे बढ़ाया। सोहेल और आजम ने संभलकर खेलते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। सोहेल का यह दूसरा जबकि आजम का यह पहला शतक है। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 186 रन जोड़े। पाकिस्तान ने अपना पांचवां विकेट 360 के स्कोर पर सोहेल के रूप में खोया। उन्होंने 421 गेंदों की मैराथन पारी में 13 चौके लगाए।


आजम का नाबाद शतक-
आजम ने कप्तान सरफराज अहमद (नाबाद 30) के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। आजम ने 263 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के जड़े। सरफराज ने 45 गेंदों पर तीन चौके लगाए। उनके अलावा अजहर अली ने 81, असद शफीक ने 12 और इमाल उल हक तथा मोहम्मद हफीज ने नौ-नौ रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम को दो और, पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर मैच जिताने वाले एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट झटके।

ये भी पढ़ें

मिताली की तरह मुझे भी करियर के सबसे बेहतर वक्त पर बाहर बैठना पड़ा था: सौरव गांगुली
Published on:
26 Nov 2018 11:57 am
Also Read
View All